बालों को घना दिखाने के लिए क्या आप भी करते हैं बैक कॉम्बिंग, तो इस तरह हेयर डैमेज को करें ठीक
बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए लोग इस पर न जाने कितने अत्याचार करते हैं. कोई हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करता है, हेयर कर्लर, ड्रायर या स्ट्रेटनर यूज करता है, तो कोई बैक कॉम्बिंग करना पसंद करता है.
बैक कॉम्बिंग करने से बालों में डेंसिटी नजर आती है और बाल घने दिखते हैं, लेकिन बैक कॉम्बिंग करने से बाल डैमेज हो जाते हैं और बीच से टूटने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बालों को बचाना चाहते हैं, तो यह पांच टिप्स अपना सकते हैं.
हेयर प्रोटेक्टर सीरम का करें इस्तेमाल : बैक कॉम्बिंग करने के बाद आप थोड़ा सा हेयर सीरम लगा लें. इससे बैक कॉम्बिंग से होने वाले डैमेज को काफी हद तक काम किया जा सकता है. कोशिश करें कि स्कैल्प के बहुत ज्यादा करीब बैक कॉम्बिंग ना करें ऐसा करने से बाल जड़ से कमजोर होते हैं और बाल टूटने लगते हैं.
बालों को सेक्शन करना ना भूलें : अगर आप बैक कॉम्बिंग करते हैं, तो एक साथ सारे बालों को बैक कॉम्बिंग नहीं करें, बल्कि बालों के सेक्शन लेकर बैक कॉम्बिंग करें, इससे बालों में वॉल्यूम नजर आता है और बाल उलझते भी नहीं है.
हाथों से सुलझाएं बाल : अगर आप अपने बालों में बैक कॉम्बिंग करते हैं, तो रात को सोने से पहले अपनी उंगलियों से अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें और इसके बाद हेयर ब्रश का इस्तेमाल करते हुए बालों को नॉर्मल करें, ताकि स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो और सिर की मसाज भी हो.
अगर आप बैक कॉम्बिंग करते हैं तो ध्यान रखें कि आपके बाल साफ और सूखे हो, गंदे और ऑयली हेयर में बैक कॉम्बिंग करने से बाल उलझ सकते हैं और इतना ही नहीं यह बीच से डैमेज भी होने लगते हैं.
गंदे और ऑयली बालों में बैक कॉम्बिंग करने से बालों में वॉल्यूम भी नहीं आता है.