✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Night Diet Tips: रात को सोने से पहले भूलकर भी ना खाएं हेल्दी दिखने वाली ये चीजें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

मानसी उपाध्याय   |  22 Jul 2026 08:40 AM (IST)
Night Diet Tips: रात को सोने से पहले भूलकर भी ना खाएं हेल्दी दिखने वाली ये चीजें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

दिनभर हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर हेल्दी चीज हर समय खाना सही नहीं होता है. कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जो दिन में शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन रात के समय इन्हें खाने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. रात में शरीर की पाचन प्रक्रिया पहले की तुलना में धीमी हो जाती है, इसलिए कुछ चीजों को पचाने में ज्यादा समय लगता है. ऐसे में अगर सोने से पहले ऐसे फूड प्रोडक्ट्स का सेवन किया जाए तो भारीपन, गैस, पेट फूलना या नींद से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि रात में किन हेल्दी चीजों को खाने से बचना चाहिए.

1

फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन रात के खाने में फल खाने से बचना चाहिए. इनमें मौजूद नेचुरल शुगर को देर रात पचाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है. इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है और नींद की क्वालिटी पर भी असर पड़ सकता है.

Continues below advertisement
2

पालक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है और इसमें फाइबर साथ ही आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, लेकिन रात के समय इसे खाने से बचने की सलाह दी जाती है. रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पालक में मौजूद फाइबर और आयरन को पचाने में मुश्किल हो सकती है. इसके कारण कुछ लोगों को सोने से पहले पेट भारी लग सकता है या बेचैनी महसूस हो सकती है.

Continues below advertisement
3

कच्चा खीरा और चुकंदर की तासीर ठंडी मानी जाती है. इन्हें रात में खाने से शरीर में हीट प्रोडक्शन कम हो सकता है. साथ ही शाम या रात के समय इनका सेवन पाचन प्रक्रिया को कमजोर कर सकता है,

4

दही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे दिन में खाना बेहतर माना जाता है. रात के समय दही खाने से इसकी ठंडी प्रकृति शरीर में बलगम बढ़ा सकती है. इसके अलावा रात में पाचन क्रिया सामान्य से धीमी रहती है, जिससे दही को पचाने में भी परेशानी हो सकती है.

5

साइट्रस फलों का जूस, जैसे ऑरेंज जूस, काफी एसिडिक होता है. अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स या संवेदनशील ब्लैडर की समस्या है, तो रात में इसका सेवन परेशानी बढ़ा सकता है.

6

अंकुरित अनाज में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन रात में कच्चे अंकुरित अनाज खाने से इन्हें पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसके कारण गैस, पेट फूलना और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • फूड
  • Night Diet Tips: रात को सोने से पहले भूलकर भी ना खाएं हेल्दी दिखने वाली ये चीजें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.