✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं बाल? ये देसी उपाय आएंगे आपके काम

मीनू झा   |  12 Jul 2025 04:41 PM (IST)
उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं बाल? ये देसी उपाय आएंगे आपके काम

उम्र से पहले ही बालों का सफेद होना, यानी 20 या 30 की उम्र में सिर पर उगते सफेद बाल न सिर्फ लुक बिगाड़ते हैं, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं. ऐसे में समय आ गया है देसी नुस्खे को आजमाने का, आइए कुछ असरदार घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं, जो बालों की सफेदी को रोकने और प्राकृतिक कालेपन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

1

आंवला: आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करता है. आंवले का पाउडर नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाएं या आंवला जूस पिएं.

2

करी पत्ता: करी पत्ता बालों के पिग्मेंट को बरकरार रखता है. इसे नारियल तेल में उबालकर सिर की त्वचा में मालिश करें. यह देसी नुस्खा सफेद बालों को कम करने में मददगार है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है.

3

नारियल तेल और नींबू का मिश्रण: नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर सिर में मालिश करने से बालों का झड़ना रुकता है और सफेदी धीमी होती है. यह मिश्रण बालों की जड़ों को पोषण देता है और नेचुरल शाइन भी बढ़ाता है.

4

भृंगराज तेल: भृंगराज को आयुर्वेद में बालों के लिए अमृत माना जाता है. इसका नियमित उपयोग बालों को काला करने के साथ-साथ उनकी सेहत भी सुधारता है. इसे रातभर लगाकर रखें और सुबह धो लें.

5

प्याज का रस: प्याज का रस बालों में मौजूद एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पिग्मेंटेशन को सुधारता है. हफ्ते में 2 बार प्याज का रस स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैम्पू कर लें.

6

काली चाय: काली चाय बालों में टैनिन नामक तत्व पहुंचाती है जो उन्हें गहराई से रंग देता है. ठंडी काली चाय से बालों को धोने से सफेद बाल कम नजर आते हैं और बालों में चमक भी आती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ब्यूटी
  • उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं बाल? ये देसी उपाय आएंगे आपके काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.