✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

15 दिनों तक रोज बर्फ के पानी में डालें चेहरा, होने लगेगा यह बदलाव

एबीपी लाइव   |  08 Jan 2026 07:23 AM (IST)
15 दिनों तक रोज बर्फ के पानी में डालें चेहरा, होने लगेगा यह बदलाव

आजकल स्किन केयर में एक आसान लेकिन असरदार तरीका काफी चर्चा में है. रोज चेहरे को बर्फ के ठंडे पानी में डुबोना, सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी एक्सपर्ट और कंटेंट क्रिएटर इसे नेचुरल स्किन ट्रीटमेंट बता रहे हैं. मेकओवर कंटेंट क्रिएटर गुनीत कौर ढिंगरा ने भी 15 दिनों तक यह तरीका अपनाया और अपने अनुभव साझा किए. उनका कहना है कि शुरुआत में थोड़ा डर लगा, लेकिन धीरे-धीरे इसके फायदे साफ नजर आने लगे. अगर सही तरीके और सीमित समय के लिए किया जाए, तो यह स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि 15 दिनों तक रोज बर्फ के ठंडे पानी में चेहरा डालने से क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.

1

जब आप पहली बार बर्फ के ठंडे पानी में चेहरा डालते हैं, तो शरीर और दिमाग दोनों को एक झटका-सा लगता है. इससे नींद खुल जाती है और पूरा चेहरा फ्रेश महसूस करता है. पहली ही डुबकी में उन्हें ऐसा लगा जैसे चेहरा तुरंत जाग गया हो, थकान और सुस्ती कम हो गई और स्किन में नई एनर्जी आ गई.

2

अगर सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन या पफीनेस रहती है, तो ठंडा पानी इसमें काफी मदद कर सकता है. ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को सिकोड़ता है, जिससे आंखों के आसपास की सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है. 10–15 दिनों में आंखें ज्यादा खुली और रिलैक्स दिखने लगती हैं.

3

डार्क सर्कल्स पूरी तरह खत्म तो नहीं होते, लेकिन ठंडे पानी के नियमित इस्तेमाल से उनमें हल्का फर्क जरूर दिख सकता है. ठंडा पानी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, जिससे आंखों के नीचे का हिस्सा थोड़ा ब्राइट और फ्रेश दिखने लगता है.

4

बर्फ का ठंडा पानी चेहरे की मांसपेशियों को अस्थायी रूप से कस देता है. इससे स्किन ज्यादा टाइट और फर्म दिखती है. 15 दिनों के बाद उन्हें लगा कि चेहरे की शेप ज्यादा उभरी हुई और स्किन की बनावट पहले से बेहतर हो गई है.

5

यह सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद हो सकता हैय. रोज कुछ सेकंड ठंडे पानी में चेहरा डालना एक तरह का माइंडफुल ब्रेक बन जाता है. इससे स्ट्रेस कम होता है, मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत ज्यादा पॉजिटिव महसूस होती है.

6

इसे जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए. 1 मिनट से ज्यादा चेहरा पानी में न रखें. दिन में एक बार काफी है. बहुत ज्यादा ठंडा पानी या बर्फ से भरा पानी नुकसान कर सकता है. इससे स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं और त्वचा रूखी हो सकती है. सेंसिटिव स्किन, साइनस, अस्थमा, रोसैसिया या एक्जिमा वालों को पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. ठंडे पानी के बाद तुरंत गर्म पानी से चेहरा न धोएं.स्किन को धीरे-धीरे नॉर्मल तापमान पर आने दें. अगर लालिमा, जलन या खुजली हो, तो तुरंत बंद कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ब्यूटी
  • 15 दिनों तक रोज बर्फ के पानी में डालें चेहरा, होने लगेगा यह बदलाव
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.