✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

40 के बाद चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करें? इन 6 आदतों को अपनाएं, बुढ़ापा दूर भागेगा

मीनू झा   |  31 May 2025 10:45 PM (IST)
40 के बाद चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करें? इन 6 आदतों को अपनाएं, बुढ़ापा दूर भागेगा

40 की उम्र पार करते ही चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगता है. झुर्रियां, ढीलापन और त्वचा की चमक खत्म हो जाती है. महिलाएं अक्सर इसे छिपाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और फेशियल ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन असली खूबसूरती अंदर से आती है. अगर आप चाहती हैं कि 40 के बाद भी आपकी त्वचा में वही चमक और ग्लो बना रहे, तो आपको कुछ खास आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना होगा.

1

रोज सुबह गुनगुना पानी पीना: गुनगुने पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन हेल्दी दिखने लगती है. यह न सिर्फ पाचन ठीक करता है, बल्कि चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है.

2

रात को भरपूर नींद लें: नींद की कमी स्किन पर तुरंत असर डालती है. थकी हुई त्वचा और झुर्रियां आपका चेहरा खराब कर देता है. हालांकि भरपूर नींद से स्किन रिपेयर होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.

3

स्किन के लिए फेस योगा: फेस योगा और मसाज से चेहरे की मांसपेशियां टाइट रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन में ग्लो आता है और एजिंग स्लो होती है.

4

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें: अपने खाने में हरी सब्ज़ियां, फल, नट्स और विटामिन-सी युक्त चीजें शामिल करें. ये स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाती हैं और जवां बनाए रखती हैं.

5

स्किन के अनुसार मॉइस्चराइजर: उम्र के साथ स्किन ड्राई होने लगती है. सही मॉइस्चराइजर और डेली सनस्क्रीन लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचती है.

6

स्ट्रेस को कहें अलविदा: मानसिक तनाव भी त्वचा पर असर डालता है. हर दिन कुछ समय ध्यान करने से दिमाग शांत होता है, जिससे चेहरे पर पॉजिटिव एनर्जी और नैचुरल चमक बनी रहती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ब्यूटी
  • 40 के बाद चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या करें? इन 6 आदतों को अपनाएं, बुढ़ापा दूर भागेगा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.