Beauty Tips: त्वचा पर अंडे का इस्तेमाल करना सही या नही? क्या इससे स्किन बनेगी चमकदार?

अंडे का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं. ये पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है.
खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिल पाता है.
त्वचा पर अंडे का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को चमकदार और मुलायम बना सकते हैं.
अंडा प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है.
अंडे के सफेद भाग में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. जो पिंपल से लड़ने में मदद करते हैं साथ ही झुर्रियों को कम करते हैं.
हर इंसान की त्वचा अलग होती है, कुछ के चेहरे पर अंडा सूट कर जाता है, तो वहीं कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी हो सकती है.
आपकी त्वचा अगर संवेदनशील या सुखी है, तो अंडे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
चेहरे को और चमकदार बनाने के लिए आप अंडे के अलावा कई घरेलू उपचार कर सकते हैं.