डिनर डेट से लेकर इवेंट्स तक Deepika Padukone ने रेड ड्रेस में ऐसे दिखाया जलवा

दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)
दीपिका पादुकोण को इंडियन स्टाइल बेहद पसंद है. मस्तानी दीपिका को लहंगे, साड़ी, सलवार सूट पहनना काफी अच्छा लगता है. यहां उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लाल लहंगा पहना था. ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और हाई-वेस्ट स्कर्ट वाले इस लहंगे में गोल्डन कढ़ाई ने चार चांद लगा दिए.
दीपिका ने एक फ्लोर टच रेड फ्लोरल मैक्सी ड्रेस को प्लंजिंग नेकलाइन के साथ चुना. इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को सिंपल स्ट्रेट रखा और कलाई पर कफ पहनकर लुक को पूरा किया.
IIFA अवार्ड्स में दीपिका पादुकोण की रेड ड्रेस खूब चर्चा में रही. उन्होंने एक कट-आउट वन-शोल्डर रेड थाई-हाई स्लिट गाउन को बड़ी ही खूबसूरती से कैरी किया था. बालों में बाउंसी वेव्स, स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स और एक स्वाइप रेड लिपस्टिक के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा किया.
कान्स फिल्म फेस्टिवल में फैंस को अपने लुक्स से दीपिका ने कभी निराश नहीं किया. उन्होंने एक मैक्सी रेड फ्लोरल बैकलेस ड्रेस को प्लंजिंग नेकलाइन के साथ चुना. स्लीक हेयर ने दीपिका पादुकोण के इस लुक को और इनहेंस किया.
दीपिका पादुकोण की मैक्सी फिट-एंड-फ्लेयर मिडी ड्रेस काफी आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है. इस आउटफिट को और आकर्षक बनाने के लिए, एक्ट्रेस ने इसे गोल्डन पंप्स के साथ स्टाइल किया.