✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

दुनिया का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, जहां आज भी जिंदा है 200 साल पुरानी विरासत

निधि पाल   |  19 Jan 2026 12:10 PM (IST)
दुनिया का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, जहां आज भी जिंदा है 200 साल पुरानी विरासत

जब दुनिया घोड़े और गाड़ियों पर चल रही थी, तब इंग्लैंड की एक शांत सी जगह पर रेल इतिहास की नींव रखी जा चुकी थी. यह कोई भव्य आधुनिक स्टेशन नहीं, बल्कि एक साधारण सी इमारत और छोटा सा प्लेटफॉर्म था, जिसने आगे चलकर पूरी दुनिया की यात्रा की दिशा ही बदलकर रख दी. आज करीब 200 साल बाद भी यह जगह मौजूद है और सांसें लेती नजर आती है. आइए जानें कि इस जगह का नाम क्या है और यह कहां स्थित है.

1

इंग्लैंड के डरहम काउंटी में स्थित Heighington Station को दुनिया का सबसे पुराना मौजूद रेलवे स्टेशन माना जाता है. यह स्टेशन ऐतिहासिक Stockton and Darlington Railway लाइन पर स्थित है. यह वही रेलवे लाइन है, जिसने 19वीं सदी में आधुनिक रेल व्यवस्था की नींव रखी थी. हीलिंगटन स्टेशन 1820 के दशक से लगातार किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है.

2

हीलिंगटन स्टेशन उस दौर में बना, जब रेलवे स्टेशन जैसा कोई तय ढांचा या डिजाइन दुनिया में मौजूद ही नहीं था. उस समय इसे एक पब के साथ मिलाकर बनाया गया था, ताकि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को ठहरने और आराम करने के लिए जगह मिल सके. यही वजह है कि इसे दुनिया का पहला ‘प्रोटो-रेलवे स्टेशन’ कहा जाता है, यानी ऐसा स्टेशन जो आगे बनने वाले सभी स्टेशनों के लिए एक तरह का मॉडल बना.

3

इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा सा कोबल्ड प्लेटफॉर्म है. माना जाता है कि यह वही प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल 1825 में शुरुआती रेल सेवाओं के दौरान हुआ था. पत्थरों से बना यह प्लेटफॉर्म आज भी मौजूद है, हालांकि समय और मौसम ने इसे काफी नुकसान पहुंचाया है. अब इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसकी खुदाई और संरक्षण की योजना बनाई जा रही है.

4

समय के साथ हीलिंगटन स्टेशन की इमारत जर्जर हो चुकी है. फिलहाल यह इमारत काफी हद तक वीरान हालत में है. इसे बचाने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ द स्टॉकटन एंड डार्लिंगटन रेलवे’ नाम का समूह आगे आया है, जो इस धरोहर के संरक्षण के लिए धन जुटा रहा है. मकसद यही है कि आने वाली पीढ़ियां भी रेलवे इतिहास की इस पहली कड़ी को देख सकें.

5

रेल इतिहास में सबसे पुराने स्टेशन की परिभाषा को लेकर अक्सर बहस होती रही है. कुछ इतिहासकार Edge Hill Station को दुनिया का सबसे पुराना स्टेशन मानते हैं, क्योंकि वह लिवरपूल और मैनचेस्टर रेलवे का हिस्सा था.

6

वहीं मैनचेस्टर का Liverpool Road Station दुनिया की सबसे पुरानी बची हुई स्टेशन इमारत के रूप में जाना जाता है, लेकिन हीलिंगटन की खास बात यह है कि यह शुरुआत से ही एक सक्रिय और ऐतिहासिक रेलवे स्थल रहा है.

7

हीलिंगटन स्टेशन सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है जिसने दुनिया को तेज, सस्ता और भरोसेमंद सफर दिया. यही वह जगह है जहां से आधुनिक रेलवे सिस्टम का विचार जमीन पर उतरा. आज जब दुनिया हाई-स्पीड ट्रेनों की बात करती है, तब यह स्टेशन याद दिलाता है कि हर बड़ी तकनीक की शुरुआत बेहद साधारण होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • दुनिया का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, जहां आज भी जिंदा है 200 साल पुरानी विरासत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.