Dubai Flight Cancelled: ईरान के हमले से मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस बंद! 179 उड़ानें रद्द, दुबई से दोहा तक, मुश्किल में फंसे यात्री

दुबई एयरपोर्ट पर हमले से फ्लाइट्स कैंसिल
मध्य-पूर्व में हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद होने के बाद उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है. अमेरिका-इज़रायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के चलते लगभग 180 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
ईरान की ओर से क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद खाड़ी देशों, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब और कुवैत में विस्फोटों की खबरें सामने आईं.
भारतीय एयरलाइंस में सबसे पहले एयर इंडिया और इंडिगो ने मध्य-पूर्व के लिए अपनी उड़ानें रद्दी की गई. बाद में एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की ओर से भी फ्लाइट कैंसिल की जानकारी सामने आई.
सूत्रों के अनुसार रद्द की गई उड़ानों की बात करें तो एयर इंडिया 31, इंडिगो 72, एयर इंडिया एक्सप्रेस 55,स्पाइसजेट 13 और अकासा एयर 8 है.
ईरान ने दुबई के एयरपोर्ट को निशााना बनाया, जिसके बाद से वहां धुंए उठता हुआ दिखाई दिया. इस हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से ये शहर शामिल हैं:अबू धाबी (AUH), दमाम (DMM), दोहा (DOH), दुबई (DXB), जेद्दा (JED), मस्कट (MCT), रियाद (RUH) और तेल अवीव (TLV) शामिल है.
अमेरिका-इज़रायल हमलों के बाद ईरान ने मध्य-पूर्व में मिसाइल हमले किए. यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अबू धाबी में एक नागरिक की मौत हुई है. वहीं, ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक स्कूल पर हुए हमले में 51 छात्रों के मारे जाने की रिपोर्ट राज्य टीवी ने दी है.