क्यों उल्टी बह रही है नर्मदा नदी, जानिए वैज्ञानिक कारण
प्रियंका जोशी | 23 May 2024 10:23 AM (IST)
1
नर्मदा घाटी में जैव विविधता भी खूब पाई जाती है. वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नदी सीधी नहीं बल्कि उल्टी बहती है.
2
अब आपके मन में ये सवाल उठा होगा कि लेकिन ऐसा होता क्यों है. तो चलिए इसके पीछे के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को समझते हैं.
3
जहां सभी नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं वहीं नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में मिल जाती है.
4
दरअसल नर्मदा नदी के उल्टी दिशा में बहने का मुख्य कारण ‘रिफ्ट वैली’ है. रिफ्ट वैली दरार वाली घाटी होती है जिसके कारण नदी का बहाव ढलान के विपरीत दिशा में होता है.
5
वहीं इसके पीछे का पौराणिक कारण है कि इस नदी का विवाह सोनभद्र के साथ तय हुआ था, लेकिन नर्मदा की सहेली जोहिला को सोनभद्र पसंद आ गया. नर्मदा ने दुखी होकर आजीवन कुंवारी रहने का फैसला किया और विपरीत दिशा में बहने लगी.
= 5">