✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बारिश से पहले क्यों आता है तूफान? इसका साइंस नहीं जानते होंगे आप

एबीपी लाइव   |  08 Jun 2025 08:34 AM (IST)
बारिश से पहले क्यों आता है तूफान? इसका साइंस नहीं जानते होंगे आप

अगर आप दिल्ली-एनसीआर जैसी जगह पर रहते हैं तो आप यहां के मौसम से वाकिफ होंगे. दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने वाकई लोगों को चौंका दिया है. जब भीषण गर्मी पड़नी चाहिए तो आंधी-तूफान और बारिश हो रही है.

1

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी बारिश का मौसम बनता है तो हवाएं तेज चलने लग जाती हैं. कभी-कभी तो ये हवाएं इतनी तेज हो जाती हैं कि आंधी-तूफान का रूप ले लेती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

2

आपने नोटिस किया होगा कि बारिश से पहले हमेशा तेज आंधी-तूफान आते हैं. दरअसल, इसके पीछे विज्ञान छिपा है और यह विज्ञान कुछ और नहीं हवाओं का विज्ञान है, जो हमने कक्षा पांच या छह की किताब में जरूर पढ़ा होगा.

3

विज्ञान के मुताबिक, बारिश से पहले दबाव का क्षेत्र बनता है और यही दबाव का क्षेत्र ही आंधी-तूफान लेकर आता है. कई बार हवाओं की गति बहुत ज्यादा तेज हो जाती है और भारी नुकसान भी हो जाता है.

4

इसे आसान भाषा में समझें तो गर्मी में जैसे‑जैसे पृथ्वी का तापमान बढ़ता है तो पृथ्वी पर मौजूद हवा गर्म होकर हल्की होने लगती है और ऊपर की तरफ उठती है. जैसे-जैसे यह हवा ऊपर उठती है तो वहां मौजूद ठंडी हवा के संपर्क में आती है.

5

गर्म हवा के ऊपर उठने से खाली हुए स्थान को भरने के लिए ठंडी हवा नीचे की ओर आती है. यानी हवा हाई प्रेशर से लो प्रेशर की ओर बढ़ती है और तेज हवाएं चलने लग जाती हैं.

6

कभी-कभी इन हवाओं की रफ्तार काफी तेज हो जाती है जो आंधी-तूफान या फिर बवंडर का भी रूप ले लेती है और टीन शेड से लेकर कई चीजें तक उड़ जाती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • बारिश से पहले क्यों आता है तूफान? इसका साइंस नहीं जानते होंगे आप
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.