✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

भारत के अलावा और किन किन देशों से जंग लड़ चुका है पाकिस्तान? कहां कहां मिली है हार

कविता गाडरी   |  10 Jun 2026 01:05 AM (IST)
भारत के अलावा और किन किन देशों से जंग लड़ चुका है पाकिस्तान? कहां कहां मिली है हार

Pakistan Wars: भारत और पाकिस्तान की सालों पुरानी दुश्मनी तो सभी जानते हैं. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बारे में भी ज्यादातर लोग जानते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में यह भी सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान ने सिर्फ भारत से ही जंग लड़ी है. दरअसल 1947 में पाकिस्तान के गठन के बाद पाकिस्तान का भारत के अलावा दूसरे देशों से भी सैन्य टकराव रहा है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत के अलावा पाकिस्तान किन-किन देशों से जंग लड़ चुका है और कहां उसे जीत मिली और कहां हार मिली.

1

पाकिस्तान और भारत के बीच अब तक चार बड़े युद्ध और कई सैन्य संघर्ष हो चुके हैं. ज्यादातर की जड़ जम्मू-कश्मीर विवाद रहा है. भारत और पाकिस्तान के विभाजन के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में पहला युद्ध शुरू हुआ. पाकिस्तान समर्थित कबायली लड़ाकों के कश्मीर में घुसने के बाद महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे.

2

वहीं 1965 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन जिब्राल्टर के तहत कश्मीर में घुसपैठ कर विद्रोह भड़काने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए कई मोर्चों पर कार्रवाई की थी.

3

इसके अलावा 1970 का युद्ध पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य हार मानी जाती है. पूर्वी पाकिस्तान में राजनीतिक संकट और बंगाली आंदोलन के बाद भारत युद्ध में शामिल हुआ. महज 13 दिनों में पाकिस्तान की सेना ने ढाका में आत्मसमर्पण कर दिया, इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बन गया.

4

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध हुआ. इस युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने करगिल क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर अधिकांश इलाकों को वापस हासिल कर लिया.

5

वहीं भारत के अलावा पाकिस्तान का सबसे लंबा विवाद अफगानिस्तान के साथ रहा है. इसकी मुख्य वजह दोनों देशों के बीच मौजूद डूरंड रेखा है, जिसे अफगानिस्तान लंबे समय से विवादित मानता रहा है.

6

1960 के दशक से लेकर हाल के वर्षों तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई बार सीमा पर गोलीबारी और सैन्य झड़प हुई है. हालांकि इन्हें भारत-पाक युद्ध जैसे पूर्ण युद्ध की श्रेणी में नहीं रखा जाता है.

7

वहीं तकनीकी रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोई अंतरराष्ट्रीय युद्ध नहीं हुआ, क्योंकि 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का ही हिस्सा था और उसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था. लेकिन 1971 का संघर्ष पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य और राजनीतिक हार माना जाता है.

8

इस युद्ध में न केवल पाकिस्तान को सेना को आत्मसमर्पण करना पड़ा, बल्कि उसका पूर्वी हिस्सा अलग होकर बांग्लादेश बनगया. वहीं 1965 और 1999 के संघर्षों में भी पाकिस्तान अपने घोषित सैन्य और राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल कर नहीं कर पाया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • भारत के अलावा और किन किन देशों से जंग लड़ चुका है पाकिस्तान? कहां कहां मिली है हार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.