स्मॉग और फोग में क्या होता है अंतर? आज जान लीजिए

कई बार लोग स्माॉग और फोग के बारे में पढ़ते हैं. गर्मी में अक्सर दिल्ली जैसे महानगरों से फॉग होने की खबरें आती हैं तो वहीं सर्दियों में पूरे उत्तर भारत से कोहरेे की तमाम खबरें सामने आती हैं.
ऐसे कई लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर स्मॉग और फोग में अंतर क्या होता है. दोनों दिखते तो एक जैसे ही हैं.
यदि आप भी ये सोचते हैं तो बता दें कि इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है. कोहरा जहां पानी की बूंदों के कारण होता है तो वहीं स्मॉग धुएं और धूल के कणों की वजह से होता है.
जहां कोहरा धूप आने के बाद छट जाता है वहीं स्मॉग के साथ ऐसा नहीं होता. स्मॉग में लोगों को सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियों तक का सामना करना पड़ सकता है.
वहीं कोहरा बहुत घना होता है तो स्मॉग उतना घना नहींं होता. कोहरा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं होता, लेकिन स्मॉग सांस की कई बीमारियों को जन्म दे सकता है.
कोहरे में आपको स्वच्छ और साफ हवा का अनुभव होता है. जिसकी वजह उसमें 100 प्रतिशत आर्द्रता की स्वस्च्छ हवा है. वहहीं स्मॉग धुएं और पानी की बूंदों का गंदा एरोसोल मिश्रण हैै.