✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Types Of Coffee: एक्सप्रेसो, कैपेचीनो और अमेरिकानो ही नहीं इतने तरीके की होती हैं कॉफी, कुछ के तो नहीं सुने होंगे नाम

स्पर्श गोयल   |  02 Nov 2025 03:01 PM (IST)
1

एस्प्रेसो के आधार पर ज्यादातर कॉफी पेय पदार्थ बनाए जाते हैं. तेज दबाव में बारीक पिसी हुई कॉफी में गर्म पानी को डालकर बनाया जाता है. एक शानदार एस्प्रेसो में क्रेमा की एक गाढ़ी परत होती है और साथ ही ऊपर से सुनहरा झाग होता है.

2

कैपेचिनो में एस्प्रेसो, स्टीम्ड मिल्क ओर मिल्क फोम की बराबर की मात्रा होती है. इसकी शुरुआत इटली से हुई है और यह अपनी मलाईदार बनावट और शानदार झाग के लिए मशहूर है. इस पर अक्सर कोको पाउडर छिड़का जाता है.

3

लैटे कैपेचिनो की तुलना में थोड़ी ज्यादा मुलायम और दूधिया होती है. इसमें एक भाग एस्प्रेसो और तीन भाग स्टीम्ड मिल्क होता है. साथ ही ऊपर से फोम की एक पतली परत होती है. इसी के साथ मोका, एस्प्रेसो को चॉकलेट सिरप और दूध के साथ मिलाकर बनाई जाती है.

4

मैकियाटो एक एस्प्रेसो शॉट होता है जिस पर दूध के झाग की कुछ हल्की छींटे होती हैं. इसी के साथ स्पेन में मशहूर कॉर्टेडो मैं एस्प्रेसो और गर्म दूध को बराबर की मात्रा में मिलाकर गाढ़ेपन का संतुलन बनाया जाता है.

5

रिस्ट्रेटो एक छोटा सा लेकिन काफी गाढ़ा शॉट होता है. इसी के साथ लुंगो एक लंबा शॉट होता है जिसमें ज्यादा पानी होता है. वही डोपियो उन लोगों के लिए एस्प्रेसो का एक डबल शॉट होता है जिन्हें ज्यादा कैफीन की जरूरत होती है.

6

इन सबके अलावा दुनिया भर में कहीं और कॉफी की किस्म हैं. जैसे तुर्किश कॉफी. इसमें यह कॉफी छनी हुई नहीं होती और इसे चीनी के साथ सेजवे नाम के एक विशेष बर्तन में बनाया जाता है. इसके अलावा वियतनामी कॉफी भी है जिसे अक्सर गाढ़े दूध और बर्फ के साथ परोसा जाता है. वही हनोई की अंडा कॉफी भी काफी मशहूर है. इसमें फटे हुए अंडे की जर्दी, और गाढ़े दूध को मिलाया जाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Types Of Coffee: एक्सप्रेसो, कैपेचीनो और अमेरिकानो ही नहीं इतने तरीके की होती हैं कॉफी, कुछ के तो नहीं सुने होंगे नाम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.