Most Alcohol Consumption: इस देश के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं शराब, जानें क्या हैं भारत के हाल

Most Alcohol Consumption: दुनिया भर में शराब पीने के पैटर्न में काफी ज्यादा फर्क है. यह कल्चर, परंपरा और आर्थिक स्थितियों पर निर्भर होता है. 2025 में जारी ग्लोबल डाटा के मुताबिक एक यूरोपीय देश दुनिया में सबसे ज्यादा शराब को कंज्यूम करता है. आइए जानते हैं कौन सा है वह देश और भारत की क्या स्थिति है.
2025 वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक प्रति व्यक्ति शराब की खपत में रोमानिया दुनिया में पहले स्थान पर है. एक औसत रोमानियाई हर साल लगभग 17 लीटर शराब पीता है.
रोमानिया में शराब को मेहमान नवाजी प्रतीक माना जाता है. इसे शादियों, अंतिम संस्कार, त्योहार और पारिवारिक समारोह में परोसा जाता है. इससे शराब पीना सामाजिक रूप से स्वीकार्य और सांस्कृतिक रूप से प्रोत्साहित होता है.
रोमानिया में काफी ज्यादा शराब पीने के पीछे एक वजह घर की बनी शराब भी है. बेर या फिर अंगूर से बनी पारंपरिक शराब जैसे तुइका, घरों में खासकर ग्रामीण इलाकों में बनाई जाती है. यह शराब यहां रेगुलरली पी जाती है.
रोमानिया का शराब बनाने का 2000 से ज्यादा साल का इतिहास है. यहां पर शराब सस्ती है और बिना टैक्स वाली या फिर अवैध शराब की उपलब्धता से यहां का कंजम्पशन और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
अगर भारत की बात करें तो यहां प्रति व्यक्ति सालाना शराब की खपत 3.02 और 4.98 लीटर के बीच है. यह रोमानिया और ज्यादातर यूरोपीय देशों के तुलना में काफी कम है.
काम औसत के बावजूद भी भारत के हाल के सालों में शराब की खपत में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है. ऐसा शहरी इलाकों में ज्यादा देखने को मिला है.