दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाता है इस जानवर का मांस, जानकर चौंक जाएंगे आप

दुनियाभर में मांसाहार कई लोगों की पहली पसंद होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दुनियाभर के देशों में किस जानवरका मांस सबसे ज्यादा खाना पसंद किया जाता है.
वर्ल्ड ऑफ स्टेस्टिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, जापान और बांग्लादेश में मछली और समुद्री जीवों का मांस और चिकन सबसे ज्यादा खाया जाता है.
बता दें अफगानिस्तान में मटन यानी बकरे का मांस खाना लोग बहुत पसंद करते हैं.
अमेरिका और कनाडा में सबसे ज्यादा मुर्गा खाना पसंद किया जाता है. वहीं रूस और इजरायल में भी ज्यादातर लोग मुर्गा खाना पसंद करते हैं.
वहीं जर्मनी और स्विटजरलैंड में लोगों को पोर्क खाना ज्यादा पसंद है. इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में ज्यादातर लोग बीफ खाना पसंद करते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लोग चिकन खाना ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं चीन और फ्रांस में सी फूड और मछली ज्यादा पसंद की जाती है.