कर्नाटक में 14 घंटे की ड्यूटी करने का प्लान, जानें किस देश में सबसे ज्यादा देर तक करना पड़ता है काम?

कर्नाटक में राज्य सरकार द्वारा काम के घंटे की लिमिट को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे राज्य के लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है.
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश में सबसे ज्यादा घंटों तक काम करवाया जाता है? नहीं तो चलिए जानते हैं.
विकसित देशों में दक्षिण कोरिया ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा काम करवाया जाता है. यहां औसतन हर कामगार को साल में 2069 घंटे काम करना पड़ता है.
इसके बाद मेक्सिको का नाम आता है, जहां हर कामगार से 2225 घंटे काम करवाया जाता है. वहीं तीसरे नंबर पर कोस्टा रिका का नाम आता है जहां कामगारों से 2212 काम लिया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय मज़दूर संगठन (ILO) के अनुसार, कम विकसित और औसत आमदनी वाले देशों में आम तौर पर काम के घंटे ज्यादा होते हैं. इसकी कई वजहें होती हैं. जैसे लोग अपना कारोबार चमकाने के लिए ज्यादा काम करते हैं.
लोगों को मज़दूरी कम मिलती है, तो वो ज्यादा कमाने के लिए ज्यादा काम करते हैं. वहीं नौकरी को लेकर लोगों के मन में डर रहता है. इसलिए भी लोग ज्यादा देर तक काम करते हैं. बहुत से देशों की सांस्कृतिक मान्यताएं ऐसी होती हैं, जो ज्यादा काम करने का माहौल बनाती हैं.