✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

LPG Smell Reason: जब गंधहीन होती है LPG तो सिलेंडर लीक होने पर किस चीज की बदबू आती है, कभी सोचा है?

स्पर्श गोयल   |  19 Mar 2026 05:59 PM (IST)
LPG Smell Reason: जब गंधहीन होती है LPG तो सिलेंडर लीक होने पर किस चीज की बदबू आती है, कभी सोचा है?

LPG Smell Reason: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंताओं ने पूरे भारत में बेचैनी पैदा कर दी है. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि गैस, पेट्रोल या फिर डीजल की कोई भी कमी नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने घर पर गैस सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है. इसी बीच आइए जानते हैं कि अगर एलपीजी में कोई गंध नहीं होती इसके बावजूद भी सिलेंडर लीक होने पर वह अजीब सी गंध क्यों आती है?

1

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस प्रोपेन और ब्यूटेन का एक मिश्रण होती है. इसकी अपनी कोई प्राकृतिक गंध नहीं होती. इसका मतलब है कि अपने शुद्ध रूप में गैस लीक होने पर इंसानी इंद्रियों को इसका बिल्कुल भी पता नहीं चलेगा.

2

गैस लीक होने पर आपको जो दुर्गंध महसूस होती है वह एथिल मरकैप्टन नाम के रसायन की वजह से होती है. इस पदार्थ को जान बूझकर एलपीजी में मिलाया जाता है ताकि लीक का तुरंत पता चल सके.

3

एथिल मरकैप्टन का मिश्रण एक शुरुआती चेतावनी प्रणाली के रूप में काम करता है. अब क्योंकि एलपीजी की अपनी कोई गंध नहीं होती इस वजह से यह रसायन इस बात को पक्का करता है कि मामूली से मामूली लीक का भी पता चल जाए.

4

एथिल मरकैप्टन की गंध काफी तीखी होती है. यह अजीब गंध कोई संयोग नहीं है. इसे इस तरह से तैयार किया जाता है कि यह इतनी परेशानी करने वाली हो कि लोग तुरंत इस पर ध्यान दें.

5

इस रसायन की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक यह है कि इसका पता काफी आसानी से चल जाता है. इंसानी नाक इसके प्रति काफी संवेदनशील होती है. यानी कि हवा में इसकी काफी कम मात्रा होने के बावजूद भी इसका काफी आसानी से पता लगाया जा सकता है.

6

इस रसायन में सल्फर होता है. यह इसकी तेज गंध के लिए जिम्मेदार है. सल्फर यौगिक अपनी तीखी और अजीब गंध के लिए जाने जाते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • LPG Smell Reason: जब गंधहीन होती है LPG तो सिलेंडर लीक होने पर किस चीज की बदबू आती है, कभी सोचा है?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.