एयरपोर्ट पर कभी नहीं होती है इस शख्स की चेकिंग, आखिर क्या है इसकी वजह?

हम और आप जब कभी भी एयरपोर्ट पर जाते हैं तो गेट चेक इन करने से लेकर प्लेन में बैठने तक हर मोड़ पर हमारे लिए बहुत कड़ी सुरक्षा जांच की जाती है. इसका उद्देश्य यह जांचना होता है कि कहीं कोई शख्स संदिग्ध तो नहीं है, या फिर उसके पास कोई ऐसा अवैध सामान तो नहीं है, जो कि हजारों किलोमीटर ऊपर हवा में अन्य यात्रियों के लिए खतरा बन सकता हो. इसके लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है. यह सामान्य यात्रियों के लिए जद्दोजहद वाला होता है, लेकिन कुछ शख्सियत ऐसी भी होती हैं, जिनको बिना किसी जांच के अंदर जाने दिया जाता है.
एयरपोर्ट पर जिन शख्सियत को चेकिंग में छूट दी गई है, उनको अपनी कार से एयरक्राफ्ट तक जाने की इजाजत मिलती है.
इन लोगों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. पहली कैटेगरी में जो प्रमुख शख्सियत होती हैं, उनके साथ एस्कॉर्ट व्हीकल को भी एयर साइट तक बिना सुरक्षा जांच के भेजा जाता है.
कैटेगरी 1 में भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विभिन्न सरकारों के प्रमुख लोग शामिल होते हैं.
वहीं दूसरी कैटेगरी में जिन लोगों को अपनी गाड़ी से एयर साइट तक जाने की इजाजत मिलती है, वो हैं भारत के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, CJI, लोकसभा स्पीकर, देश की प्रथम महिला (राष्ट्रपति की पत्नी), उपराष्ट्रपति की पत्नी, हाई कमिश्नर या विदेशी राजदूत शामिल होते हैं.
तीसरी कैटेगरी में भी चुनिंदा लोग शामिल होते हैं. इसमें राज्यों के राज्यपाल, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री भी अपनी कार से एयरसाइट तक जा सकते हैं.
लेकिन इन लोगों को यह इजाजत उनके राज्य में स्थित एयरपोर्ट पर ही मिलती है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इन शख्सियतों के लिए ये खास प्रावधान किए हैं.