जिराफ वेजिटेरियन होता है या फिर जो जानवर दिखता है, उसे खा जाता है?

जिराफ एक समूह में रहने वाला जानवर है, जो अपने समूह में रहता है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आख़िर इतना बड़ा जानवर अपना पेट कैसे भरता है.
साथ ही कई लोगों के मन में सवाल ये भी उठता है कि जिराफ़ जैसा विशाल जानवर शाकाहारी होता है या मांसाहार खाकर अपना जीवन यापन करता है.
विज्ञान की भाषा में जिराफ़ को जिराफ कैमलोपार्डालिस कहा जाता है. वहीं इनके खाने की बात करें तो ये शाकाहारी होते हैं.
जो मुख्य रूप से बबूल के पेड़ों की टहनियां और पत्तियां खाकर जीवन यापन करते हैं. उनकी लंबी गर्दन पेड़ों की ऊंची-ऊंची टहनियों तक पहुंचने में मदद करती हैं.
हालांकि कभी-कभी जिराफ़ फास्फोरस के लिए हड्डियां भी चबा जाते हैं. इसके सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज भी सामने आते रहते हैं.
इस तरह ये जानवर बहुत ही सामान्य तरह से अपना जीवन जीता है. अपनी ऊंचाई और चीतकबरे रंग की वजह से ये दुनिया से अलग नज़र आता है.