ये है दुनिया का सबसे महंगा टी बैग, इस कीमत में आ जाएगी एक SUV कार

कहते हैं कि ‘दिल जलने पर इश्क और होठ जलने पर चाय सिर्फ अनाड़ी छोड़ते हैं.’ चाय प्रेमियों के लिए यह कहावत एक दम सटीक बैठती है. क्योंकि चाहे भीषण गर्मी हो, सर्दी हो या फिर बरसात एक चाय प्रेमी चाय के लिए कहीं तक का भी सफर कर सकता है. कहीं और छोड़िए अगर आपके घर में ही कोई चाय पीता है तो उससे दिन में कभी भी एक बार चाय के लिए पूछ कर देखिए. मन न होने पर भी उधर से जवाब आएगा कि अच्छा आधा कप पिला देना. भारत के लोगों में चाय की दीवानगी ऐसी है कि अगर उनके सामने कुछ कह दिया तो खैर नहीं. लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में पता है.
भारतीय भले ही चाय प्रेमी हों, लेकिन चीन ने चाय का अविष्कार किया है और चाय लंबी यात्रा करके चीन से भारत पहुंची है. दुनिया में लगभग 35 फीसदी चाय चीन में पी जाती है.
दुनिया के सबसे महंगे टी बैग की बात करें तो एक दशक पहले, बूडल्स ज्वैलर्स पीजी टिप्स के 75वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए 10,000 डॉलर का एक टी-बैग बनाया था.
इस टी बैग में 2.56 कैरेट के 280 हीरे जड़े हुए थे और इसके अंदर चाय की पत्ती भी थी. यह सफेद रंग का छोटा सा बैग था, जिसकी चेन सोने की थी और इस पर 80 हीरे जड़े थे.
दुनिया की सबसे महंगी चाय दा होंग पाओ है. कहा जाता है कि यह चीन में बहुत लोकप्रिय है और इसके दाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.
दुनिया की इस सबसे महंगी चाय को चीन में खूब पिया जाता है. इसकी कीमत सोने से भी ज्यादा महंगी है.
अगर आपको दा होंग पाओ चाय खरीदनी है तो इसको एक किलो तक खरीदने के लिए आपको करीब 1 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इस चाय की क्वालिटी हाई है इसीलिए यह इतनी महंगी होती है.
इस चाय को फुजियान प्रांत चीन के खनिज समृद्ध, चट्टानी वूई के पहाड़ों में उगाया जाता है. इसमें एक खास वुडी फ्रेंगरेंस और स्मूथ टेक्सचर होता है. चाय का स्वाद मौसम के अनुसार अलग भी हो सकता है.
यह चाय इतनी महंगी इसलिए होती है क्योंकि जिन पेड़ों में इसे उगाया जाता है वो पेड़ काफी कम होते हैं और उनको मदर्स ट्री कहा जाता है. देखा जाए तो ये कुछ छह पेड़ हैं जो कि दुनिया में मौजूद हैं.
इसीलिए चीन के इन पेड़ों को नेशनल ट्रेडर के रूप में घोषित किया गया है. इस चाय को लिक्विड गोल्ड की तरह माना जाता है. इसकी ऑर्किड खुशबू और मीठा सा स्वाद इसे अनोखा बनाता है.