भारत से मॉरीशस के बीच में कितने देशों से होकर गुजरता है विमान, नाम जान रह जाएंगे हैरान
भारत से अगर मॉरीशस जाना हो तो सड़क मार्ग तो है ही नहीं. इसके लिए हवाई मार्ग है. विमान यात्रा की बात करें तो भारत और मॉरीशस के बीच फ्लाइट मिलती है.
ये फ्लाइट्स आपको दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से आसानी से मिल सकती है. मॉरीशस जाने के लिए विमान हिंद महासागर के ऊपर से उड़ान भरते हैं. इस देश को खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है.
अगर आप फ्लाइट के जरिए मॉरीशस जाते हैं तो रास्ते में समंदर के अलावा कोई देश नहीं पड़ेंगे. वहीं दूसरा रास्ता समंदर के जरिए है. इसके लिए आपको शिप का सहारा लेना होता है.
अगर आप शिप के जरिए मॉरीशस जाते हैं, तो ये श्रीलंका के पास से होकर गुजरता है. वहीं अगर सीधे तौर पर देखा जाए तो दोनों देशों के बीच में और कोई देश नहीं पड़ता है.
मॉरीशस और दिल्ली के बीच की दूरी करीब 5900 किलोमीटर है. दिल्ली के जरिए अगर फ्लाइट से पहुंचा जाए तो 7 घंटे 45 मिनट का वक्त लगता है. वहीं अगर आप मुंबई से फ्लाइट लेते हैं तो टाइम थोड़ा कम हो जाता है.
मॉरीशस चारों तरफ से नीले समंदर से घिरा हुआ है. ये बेहतरीन वॉटर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है. यह देश चारों तरफ से कोरल रीफ से घिरा हुआ खूबसूरत और शांत है.
यह देश प्राचीन ज्वालामुखी और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए भी जाना जाता है. इस देश को डोडो पक्षी के लिए भी जाना जाता है.