✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

House Construction Cost: 50 गज में मकान बनवाने में कितनी लगेगी सरिया, जान लीजिए खर्च का पूरा हिसाब-किताब

स्पर्श गोयल   |  15 Mar 2026 07:06 PM (IST)
House Construction Cost: 50 गज में मकान बनवाने में कितनी लगेगी सरिया, जान लीजिए खर्च का पूरा हिसाब-किताब

House Construction Cost: अपना खुद का घर बनाना हर किसी का एक ख्वाब होता है. लेकिन घर बनाने से पहले सभी जरूरी सामान का अनुमान लगाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. किसी भी इमारत का सबसे अहम हिस्सा स्टील रीइन्फोर्समेंट बार होता है. यह कंक्रीट की इमारतों को मजबूती और स्थिरता देता है. आइए जानते हैं कि एक 50 गज के मकानों को बनाने में कितना सरिया लगेगा.

1

एक आम घर के लिए इंजीनियर अक्सर बने हुए हिस्से के आधार पर सरिये की खपत का हिसाब लगाते हैं. सामान्य निर्माण के लिए प्रति वर्ग फुट लगभग 4 किलोग्राम सरिये की जरूरत होती है. 450 वर्ग फुट के घर के लिए इसका मतलब है कि लगभग 1600 किलोग्राम सरिया की जरूरत होगी.

2

सरिये की कीमत ब्रांड, जगह और गुणवत्ता के हिसाब से बदलती रहती है. वर्तमान रेट के हिसाब से सरिया की औसत कीमत ₹65 से ₹75 प्रति किलोग्राम के बीच है. इस रेट के हिसाब से लगभग 1.6 टन सरिया खरीदने के लागत लगभग ₹1,04,000 से ₹1,28,000 के बीच होगी.

3

सीमेंट भी निर्माण का एक और बड़ा हिस्सा है. 50 गज के प्लॉट पर बने घर के लिए स्ट्रक्चरल डिजाइन और कंक्रीट के हिस्सों की मोटाई के आधार पर लगभग 200 से 400 सीमेंट के कट्टे लग सकते हैं. ₹400 प्रति बोरी की औसत कीमत पर सीमेंट की कुल लागत ₹80000 से ₹1,60,000 के बीच हो सकती है.

4

ईंट दीवारों और पार्टीशन का मूल ढांचा बनाती हैं. लगभग 50 गज के एक मंजिला घर के लिए बिल्डरों को आमतौर पर 10,000 से 12,000 ईंटों की जरूरत होती है. इलाके की कीमतों के आधार पर इसकी लागत लगभग ₹70000 रुपए से ₹80000 हो सकती है.

5

रेत और एग्रीगेट कंक्रीट के मिश्रण और चिनाई के काम में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें है. एक 50 गज के घर के लिए रेत का खर्चा ₹40000 से ₹75000 के बीच हो सकता है और एग्रीगेट की लागत लगभग ₹40000 से ₹85000 के बीच हो सकती है.

6

अगर 50 गज के प्लाट पर एक मंजिला घर का सिर्फ मूल ढांचा बनाया जाता है तो कुल लागत ₹6 लाख से ₹8 लाख के बीच हो सकती है. हालांकि अगर फ्लोर, टाइल्स, पेंट, दरवाजे, प्लंबिंग सेटिंग्स, बिजली का काम और इंटीरियर फिनिशिंग जैसी चीज भी शामिल की जाए तो कंस्ट्रक्शन के कुल लागत है ₹12 लाख से ₹20 लाख तक पहुंच सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • House Construction Cost: 50 गज में मकान बनवाने में कितनी लगेगी सरिया, जान लीजिए खर्च का पूरा हिसाब-किताब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.