✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पुलकित सम्राट ने ऐसे किया था कृति खरबंदा को प्रपोज, एक्ट्रेस ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर दिखाई झलक

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  15 Mar 2026 04:08 PM (IST)
पुलकित सम्राट ने ऐसे किया था कृति खरबंदा को प्रपोज, एक्ट्रेस ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर दिखाई झलक

बॉलीवुड के लिवेबल कपल कृति खबंदरा और पुलकित सम्राट आज 15 मार्च को अपनी सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने प्रपोजल से लेकर अपनी वेडिंग तक की जर्नी दिखाई है. उन्होंने ये भी बताया कि पुलकित ने कैसे उन्हें प्रपोज किया था. आइए देखते है उनकी ये क्यूट फोटोज.

1

एक्ट्रेस कृति खबंदरा ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर पुलकित सम्राट के साथ 10 फोटोज शेयर की. उन्होंने हर एक फोटो में अलग अलग कैप्शन लिखा. पहली फोटो में एक्ट्रेस ने लिखा, 'उन्होंने कभी मुझसे 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' नहीं पूछा. उन्होंने हमेशा कहा, 'तुम मुझसे शादी करोगी. ' शायद दिल से हम दोनों को पहले से पता था.'

2

दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये हमारी ज़िंदगी का सबसे खास पल था. आखिरकार हम पति-पत्नी बन गए. सच कहें तो इससे बेहतर एहसास कोई नहीं होता.'

3

एक्ट्रेस ने तीसरी फोटो में लिखा, 'जश्न तभी पूरा होता है जब अपने सबसे प्यारे लोग साथ हों. परिवार का साथ आकर खुशियां मनाना बहुत खास होता है. हमें इंडियन शादियां बहुत पसंद हैं.'

4

चौथी फोटो में उन्होंने लिखा, 'ये वो पल था जब हमने पहली बार एक-दूसरे से 'आई लव यू' कहा.'

5

5वीं फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब मैं दुल्हन बनकर घर आई, तो मुझे बहुत प्यार और तोहफे मिले. लेकिन सबसे खास तोहफा पुलकित ने दिया. उन्होंने एक ब्रेसलेट दिया, जो उनके परिवार की महिलाओं के गहनों के टुकड़ों से बना था. ये मेरे लिए सबसे खास और यादगार गिफ्ट है.'

6

6वीं फोटो में एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमारी पहली छोटी-सी लड़ाई भी हुई, लेकिन हमने जल्दी ही सुलह कर ली. हमने वादा किया कि कभी गुस्से में सोने नहीं जाएंगे.'

7

7वीं फोटो को उन्होंने क्यूट बताया. एक्ट्रेस ने लिखा, 'बस इसलिए कि हम इस फोटो में बहुत क्यूट लग रहे हैं. और हां, ये हमारी पसंदीदा डेट्स में से एक थी.'

8

8वीं फोटो में उन्होंने कैप्शन लिखा, 'शादी से कुछ हफ्ते पहले हमारे दोस्तों ने हमारे लिए छोटी-सी पार्टी रखी थी. ये उसी पल की तस्वीर है.'

9

9वीं फोटो एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट की शेयर की और लिखा, 'यहीं से हमारी असली मस्ती शुरू हुई. पहले हम को-स्टार्स के तौर पर साथ नाचे और फिर पति-पत्नी के रूप में. सच में, जिंदगी ने पूरा चक्कर पूरा कर लिया.'

10

एक्ट्रेस ने 10वीं फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'क्योंकि वो बहुत क्यूट हैं… बस उन्हें देखिए. हम दोनों को 2 साल मुबारक. नजर मत लगाना.'

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • पुलकित सम्राट ने ऐसे किया था कृति खरबंदा को प्रपोज, एक्ट्रेस ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर दिखाई झलक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.