✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Cargo Ship Fuel: एक घंटे में कितना तेल पी जाता है कार्गो शिप, जान लीजिए हिसाब-किताब?

स्पर्श गोयल   |  13 Mar 2026 07:15 PM (IST)
Cargo Ship Fuel: एक घंटे में कितना तेल पी जाता है कार्गो शिप, जान लीजिए हिसाब-किताब?

Cargo Ship Fuel: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया के समुद्री रास्तों को कड़ी निगरानी में ला दिया है. होर्मुज स्ट्रेट के आसपास से गुजर रहे मालवाहक जहाज को ईरान ने निशाना बनाया है. इसी बीच लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर यह बड़े जहाज कितना ईंधन खर्च करते हैं. आइए जानते हैं कि 1 घंटे में एक कार्गो शिप कितना तेल पी जाती है.

1

लगभग 8000 TEU की क्षमता वाला एक बड़ा कंटेनर जहाज जब 24 समुद्री मील की औसत गति से यात्रा करता है तो हर घंटे लगभग 9,750 लीटर ईंधन खर्च होता है.

2

शिपिंग उद्योग में ईंधन के इस्तेमाल की गणना अक्सर लीटर के बजाय टन में की जाती है. ज्यादातर बड़े मालवाहक जहाज प्रति घंटे 4 से 12 टन ईंधन जलाते हैं. कुछ जहाज जिनमें काफी बड़े और शक्तिशाली इंजन लगे होते हैं प्रति घंटे 13 टन तक ईंधन खर्च कर सकते हैं.

3

क्योंकि मालवाहक जहाज लंबी यात्राओं के दौरान लगातार चलते रहते हैं इस वजह से उनकी दैनिक ईंधन खपत काफी ज्यादा होती है. एक बड़ा कंटेनर जहाज आमतौर पर हर दिन 150 से 250 टन ईंधन जलाता है. यह लाखों लीटर के बराबर होता है.

4

रफ्तार बढ़ने के साथ ईंधन की खपत भी तेजी से बढ़ती है. दिलचस्प बात यह है कि जहाज की रफ्तार को सिर्फ 10% कम करने से ईंधन के खपत लगभग 33% तक कम हो सकती है.

5

दूरी के हिसाब से गणना करने पर एक औसत मालवाहक जहाज हर एक किलोमीटर की यात्रा के लिए लगभग 40 से 50 लीटर ईंधन की खपत करता है. यह देखते हुए कि दुनिया के कई शिपिंग रास्ते हजारों किलोमीटर तक फैले होते हैं एक ही यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुल ईंधन की मात्रा लाखों लीटर तक पहुंच सकती है.

6

ज्यादातर मालवाहक जहाज हैवी फ्यूल ऑयल पर चलते हैं. इसे आमतौर पर बंकर फ्यूल कहा जाता है. यह ईंधन सामान्य डीजल की तुलना में ज्यादा गाढ़ा और सस्ता होता है. इससे यह बड़े जहाजों के लिए आर्थिक रूप से ज्यादा सही होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Cargo Ship Fuel: एक घंटे में कितना तेल पी जाता है कार्गो शिप, जान लीजिए हिसाब-किताब?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.