✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखकर बना सकते हैं शानदार करियर, समझिए क्या है यह नई AI स्किल

एबीपी लाइव   |  13 Mar 2026 05:11 PM (IST)
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखकर बना सकते हैं शानदार करियर, समझिए क्या है यह नई AI स्किल

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का मतलब है AI टूल्स को सही तरीके से सवाल या निर्देश देना, ताकि वे सही और उपयोगी जवाब दे सकें.जब हम किसी AI टूल से जानकारी लेते हैं तो उसे जो सवाल या निर्देश देते हैं, उसे प्रॉम्प्ट कहा जाता है. सही प्रॉम्प्ट देने से AI बेहतर और सटीक रिजल्ट देता है.

1

AI टूल्स वही जवाब देते हैं जो उन्हें दिए गए निर्देशों के आधार पर समझ आता है.अगर सवाल स्पष्ट और सही तरीके से पूछा जाए तो AI ज्यादा अच्छा और काम का जवाब देता है.इसलिए प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में यह सिखाया जाता है कि AI से बेहतर रिजल्ट पाने के लिए सही तरीके से सवाल कैसे पूछें.

2

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में कई महत्वपूर्ण चीजें सिखाई जाती हैं.AI को सही तरीके से निर्देश देना,डेटा को सही तरह से इनपुट करना,,AI की सीमाओं को समझना,AI का जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना,इससे AI के साथ स्मार्ट तरीके से काम करना आसान हो जाता है.

3

कई सेक्टरों में प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, फाइनेंस, एजुकेशन और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इन क्षेत्रों में इसकी मांग भी बढ़ रही है.

4

इस स्किल को सीखने के बाद कई तरह की नौकरियां मिल सकती हैं.प्रॉम्प्ट इंजीनियर, AI प्रॉम्प्ट स्पेशलिस्ट,AI इंटरैक्शन डिजाइनर,AI एप्लीकेशन इंजीनियर,कंटेंट ऑटोमेशन स्पेशलिस्ट, डेटा ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट

5

प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखने के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं होती.अगर आपके पास बेसिक कंप्यूटर नॉलेज, लॉजिकल सोच और नई चीजें सीखने की इच्छा है तो आप इसे आसानी से सीख सकते हैं.आजकल कई ऑनलाइन कोर्स, वीडियो ट्यूटोरियल और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स की मदद से घर बैठे भी यह स्किल सीखी जा सकती है.

6

कंपनियां अपने काम को आसान और तेज बनाने के लिए AI टूल्स का ज्यादा उपयोग कर रही हैं. ऐसे में उन लोगों की जरूरत भी बढ़ेगी जो AI से सही तरीके से काम करवा सकें. यही वजह है कि प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग को भविष्य की महत्वपूर्ण स्किल माना जा रहा है और आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में करियर के कई नए अवसर देखने को मिल सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखकर बना सकते हैं शानदार करियर, समझिए क्या है यह नई AI स्किल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.