18K Gold Ring: 18 कैरेट में बनवाना है गोल्ड का छल्ला, जानें आज के भाव के हिसाब से कितना आएगा खर्चा?

18K Gold Ring: बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बावजूद भी सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. लेकिन कोई भी ज्वेलरी बनवाने से पहले यह समझना काफी जरूरी है कि कीमतें असल में कैसे तय होती हैं. आइए जानते हैं कि अगर आप 18 कैरेट सोने का छल्ला बनवाना चाहते हैं तो उसमें कितना खर्चा आएगा.
आज की तारीख में 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,328 से ₹11,335 प्रति ग्राम के बीच है. यह रेट आपकी कुल लागत का आधार बनता है. सोने की कीमतों में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव भी फाइनल रकम पर काफी असर डाल सकते हैं.
एक साधारण 4 ग्राम सोने का छल्ला ₹53,000 से ₹56,000 के बीच आता है. इसमें सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल है.
आपके छल्ले की मूल कीमत पूरी तरह से उसके वजन और रेट पर निर्भर करती है. उदाहरण के लिए ₹11,330 प्रति ग्राम की दर से 4 ग्राम का छल्ला लगभग ₹45,320 का होगा. यह किसी भी एक्स्ट्रा चार्ज को जोड़ने से पहले सोने की मूल लागत है.
जौहरी आमतौर पर मेकिंग चार्ज के तौर पर 5% से 15% तक लेते हैं. एक साधारण डिजाइन के लिए 10% का चार्ज बिल में लगभग ₹4500 जोड़ देता है. बारीक या फिर डिजाइनर छल्ले के लिए यह प्रतिशत और भी ज्यादा हो सकता है.
सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज की कुल रकम पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है. इस मामले में यह लगभग 1400 से 1500 जोड़ता है. इससे कुल लागत अपने फाइनल आंकड़े तक पहुंच जाती है.
शुद्धता को पक्का करने के लिए हमेशा HUID हॉलमार्क सर्टिफिकेशन देखें. भले ही इसके लिए थोड़ी ज्यादा फीस देनी पड़े. इसी के साथ ज्वेलर्स से मेकिंग चार्ज पर भी मोलभाव किया जा सकता है.