✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

LPG Cylinder: एक सिलेंडर डिलीवर करने पर कितना कमाता है डिलीवरी वाला, इसमें एजेंसी का कितना होता है कमीशन?

स्पर्श गोयल   |  23 Jun 2026 06:43 AM (IST)
LPG Cylinder: एक सिलेंडर डिलीवर करने पर कितना कमाता है डिलीवरी वाला, इसमें एजेंसी का कितना होता है कमीशन?

LPG Cylinder: हर दिन पूरे भारत में घरों तक हजारों एलपीजी सिलेंडर पहुंचाए जाते हैं. लेकिन यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि डिलीवरी करने वाले और गैस एजेंसी हर सिलेंडर पर असल में कितना कमाती हैं. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का गणित और एक सिलेंडर पर कितना कमाता है डिलीवरी करने वाला.

1

एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को आमतौर पर हर सिलेंडर पर लगभग ₹20 से ₹30 का कमीशन दिया जाता है. पूरे दिन में की गई डिलीवरी की संख्या के साथ उनकी कमाई बढ़ती है. इस वजह से काम का बोझ उनकी कुल कमाई में एक बड़ी भूमिका निभाता है.

Continues below advertisement
2

ज्यादातर डिलीवरी करने वालों को एजेंसी से ₹5000 से ₹10000 के बीच बेसिक सैलरी दी जाती है. जब हर सिलेंडर कमीशन को इसमें जोड़ा जाता है तो शहर और मांग के स्तर के आधार पर उनकी कुल मासिक कमाई आमतौर पर ₹15000 से ₹25000 के बीच होती है.

Continues below advertisement
3

एक औसत डिलीवरी वर्कर रोज लगभग 25 से 40 सिलेंडर पहुंचाता है. कमिशन रेट के आधार पर उनकी रोजाना की कमाई आमतौर पर ₹700 से ₹1000 के बीच होती है.

4

ग्राहकों को आधिकारिक एलपीजी बिल की रकम के अलावा कुछ भी देने की कानूनी जरूरत नहीं होती. ऐसा इसलिए क्योंकि डिलीवरी का खर्च पहले से ही कीमत में शामिल होता है. हालांकि कई घरों में लोग अपनी मर्जी से ₹20 से ₹50 की टिप दे देते हैं.

5

हर स्टैंडर्ड 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर डिस्ट्रीब्यूटर या फिर गैस एजेंसी को लगभग ₹73.8 का कमीशन दिया जाता है. यह कीमत तेल कंपनी द्वारा तय की जाती है और यह ग्राहकों द्वारा चुकाई जाने वाली सिलेंडर की कुल कीमत का हिस्सा होती है.

6

कमीशन का स्ट्रक्चर सिलेंडर के साइज के हिसाब से अलग-अलग होता है. 5 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर गैस एजेंसी हर सिलेंडर लगभग ₹36.54 कमाती है. यह सामान्य 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर मिलने वाले कमीशन का लगभग आधा ही है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • LPG Cylinder: एक सिलेंडर डिलीवर करने पर कितना कमाता है डिलीवरी वाला, इसमें एजेंसी का कितना होता है कमीशन?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.