एशिया में कितने देश आते हैं, कभी सोचा है जवाब?

दुनियाभर में सात महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं. इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्या हैं. जबकि दो देश ऑब्जर्वर हैं.
वहीं विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप की बात करें तो जनसंख्या की दृष्टि से और क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है.
ये पूर्व में प्रंशात महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में यूरोप से घिरा है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश आते हैं? इस तरह के सवाल अक्सर प्रतियोगी परिक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं.
तो बता दें कि विश्व की सबसे ज्यादा आबादी एशिया महाद्वीप में रहती है. यहां दुनिया की 80 प्रतिशत आबादी निवास करती है.
देशों की बात करें तो एशिया में कुल 48 देश हैं. वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देश की बात करें तो रूस न सिर्फ एशिया बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा देश है.