✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कम से कम कितनी देर की बनानी चाहिए रील? जानें इंस्टाग्राम पर छाने की ट्रिक

एबीपी लाइव   |  21 Jan 2026 09:13 AM (IST)
कम से कम कितनी देर की बनानी चाहिए रील? जानें इंस्टाग्राम पर छाने की ट्रिक

आज के समय में इंस्टाग्राम रील्स सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहीं, बल्कि पर्सनल ब्रांड बनाने, बिजनेस बढ़ाने और लाखों लोगों तक पहुंचने का सबसे तेज तरीका बन चुकी हैं. लेकिन सवाल ये है कि कुछ रील्स लाखों व्यूज कैसे ले जाती हैं और कुछ 1 से 2 हजार पर ही क्यों रुक जाती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण रील की सही लंबाई, शुरुआत (Hook) और फॉर्मेट है. अगर आपकी रील बहुत लंबी है और लोग बीच में ही छोड़ देते हैं, तो इंस्टाग्राम उसे आगे नहीं बढ़ाता है और अगर रील बहुत छोटी है लेकिन उसमें दम नहीं है, तो लोग स्क्रॉल करके आगे निकल जाते हैं. तो आइए जानते हैं कि रील कम से कम कितनी देर की बनानी चाहिए.

1

इंस्टाग्राम पर रील बनाने की कोई तय न्यूनतम लंबाई नहीं है. आप 3 सेकंड की रील भी बना सकते हैं. लेकिन 3–5 सेकंड की रील पर ध्यान खींचना बहुत मुश्किल होता है. ज्यादातर लोग उसे नोटिस ही नहीं करते हैं. इसलिए सबसे बेहतर रील लंबाई 7 से 15 सेकंड है. इस पर सबसे ज्यादा रिटेंशन और वायरल होने का चांस होता है. इसके अलावा 15 से 30 सेकंड वाली रील पर जानकारी देने और वैल्यू क्रिएट करने के लिए बेस्ट है. अगर आप नए हैं, तो 10–15 सेकंड से शुरुआत करें.

2

इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम दो चीजों को बहुत ज्यादा महत्व देता है. छोटी रील का फायदा है कि लोग पूरी रील देख लेते हैं और कई बार रील अपने आप दोबारा चल जाती है. इससे वॉच टाइम बढ़ता है. इसी वजह से 7–15 सेकंड की रील्स सबसे ज्यादा पुश होती हैं. लेकिन ध्यान रखें सिर्फ छोटी होना काफी नहीं है, दिलचस्प होना जरूरी है.

3

रील पर दर्शक पहले 2–3 सेकंड में तय कर लेता है कि देखना है या स्क्रॉल करना है. इसलिए इंट्रो मत डालिए, नाम, लोगो या हेलो दोस्तों से शुरुआत मत कीजिए. कोई सवाल पूछिए, चौंकाने वाली बात बोलिए या रिजल्ट पहले दिखाइए.

4

अगर आपकी रील कुछ सिखा रही है, टिप्स दे रही है, स्टोरी सुना रही है तो 15–30 सेकंड बिल्कुल सही रहते हैं. इस लंबाई में स्किनकेयर या फिटनेस टिप्स, ऑनलाइन कमाई के आइडियाज, मोटिवेशन, छोटे ट्यूटोरियल अच्छा चलता है. हर 2–3 सेकंड में कट या टेक्स्ट बदलिए. बीच में स्लो मत होने दीजिए.

5

लंबी रील तभी बनाएं जब आपकी स्टोरी बहुत मजबूत हो, कंटेंट सच में काम का हो. लंबी रील डीप ट्यूटोरियल, सवाल-जवाब, व्लॉग के लिए अच्छी है.

6

रील पहले 3 सेकंड में झटका दीजिए, टेक्स्ट जरूर डालिए (क्योंकि लोग बिना आवाज़ देखते हैं), हर 2–3 सेकंड में विजुअल बदलिए, वर्टिकल फॉर्मेट यूज करें, ट्रेंडिंग ऑडियो या सिंपल वॉइस ओवर रखें, सही टाइम पर पोस्ट करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • कम से कम कितनी देर की बनानी चाहिए रील? जानें इंस्टाग्राम पर छाने की ट्रिक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.