✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Gold Price Pakistan: पाकिस्तान में क्या है सोने का भाव, वहां कितने की बनेगी 18 कैरेट में एक तोले की अंगूठी?

स्पर्श गोयल   |  12 Apr 2026 04:45 PM (IST)
Gold Price Pakistan: पाकिस्तान में क्या है सोने का भाव, वहां कितने की बनेगी 18 कैरेट में एक तोले की अंगूठी?

Gold Price Pakistan: पाकिस्तान में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. खरीदारों और निवेशकों के लिए इस उछाल ने सोने के आभूषणों को काफी महंगा बना दिया है. अगर एक तोले के वजन वाली 18 कैरेट सोने की अंगूठी की बात करें तो यहां इसकी कीमत काफी ज्यादा होगी. आइए जानते हैं मेकिंग चार्ज को मिलाकर इसकी कीमत कितनी होगी.

1

पाकिस्तान में सोने की कीमतों में सभी शुद्धता स्तर पर भारी उछाल आया है. 24 कैरेट सोने की दर लगभग 5,07,762 रुपये प्रति तोला है. इसी के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 4,65,568 रुपये है. इस बीच 18 कैरेट सोना जो आमतौर पर आभूषणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है 3,72,752 रुपये प्रति तोले की कीमत पर पहुंच चुका है.

2

अगर आप एक तोला 18 कैरेट सोने की अंगूठी खरीद रहे हैं तो इसकी शुरुआती कीमत सीधे तौर पर सोने की दर से जुड़ी होती है. मौजूदा कीमत के आधार पर इसकी बेस कीमत लगभग 372,752 रुपये होगी.

3

आभूषणों की कीमत सिर्फ सोने के आधार पर तय नहीं होती. इसमें कारीगरी की भी भूमिका होती है. पाकिस्तान में मेकिंग चार्ज आमतौर पर 1500 रुपये से 4000 रुपये प्रति ग्राम के बीच होता है. एक तोले की अंगूठी के लिए यह अंतिम बिल में लगभग 17500 से 46000 जोड़ देता है. यह कीमत डिजाइन की जटिलता पर भी निर्भर करती है.

4

मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद एक तोले की सोने की अंगूठी की कीमत लगभग 3,90,000 से 4,20,000 के बीच आती है.

5

18 कैरेट सोने का इस्तेमाल गहनों में बड़े पैमाने पर इसलिए किया जाता है क्योंकि यह शुद्धता और मजबूती के बीच अच्छा संतुलन देता है. 24 कैरेट सोना काफी नरम होता है. 18 कैरेट सोना ज्यादा मजबूत होता है और रोज पहनने के लिए एकदम सही रहता है.

6

सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, करंसी एक्सचेंज रेट और स्थानीय मांग के आधार पर रोजाना बदल सकती है. इसी के साथ अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज भी अलग-अलग हो सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Gold Price Pakistan: पाकिस्तान में क्या है सोने का भाव, वहां कितने की बनेगी 18 कैरेट में एक तोले की अंगूठी?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.