ये हैं दुनिया की पांच सबसे बड़ी सब्जी और फल मंडी, सस्ते दाम पर मिलता है सब कुछ
Rungis International Market- फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित यह मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा होलसेल का बाजार है. यहां दुनिया की सबसे दुर्लभ फल और सब्जी भी आपको देखने को मिल जाती हैं, इस मंडी में सिर्फ फल और सब्जी ही नहीं यहां आपको मछली और डेयरी के सामान भी आसानी से मिल जाते हैं.
आजादपुर मंडी- भारत की राजधानी दिल्ली में आपको एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी देखने को मिलती है. आजादपुर मंडी में देशभर से व्यापारी अपने सामान को बेचने आते हैं. आपको इस मंडी में हर तरह की सब्जी मिल जाएगी.
Porta Palazzo Market इटली के Turin में स्थित है. Palazzo Market यूरोप के बाकी मार्केट से बड़ा है. इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां किसान अपने खेतों से फल और सब्जियां खुद लाकर बेचते हैं. यहां फल और सब्जियों के अलावा कोल्ड कट्स, पनीर, फूल, घरेलू सामान और कपड़े की भी दुकान मिल जाएगी.
कश्मीर में स्थित सोपोर फल मंडी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मंडी है, इसके अलावा यह कश्मीर की सबसे बड़ी फल मंडी है. इस मंडी में कश्मीर के 60 प्रतिशत सेब का प्रबंधन किया जाता है. कश्मीर सेब की खेती के लिए जाना जाता है इसलिए आपको इस मंडी में सेब सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.
इस लिस्ट में आखिरी नाम जापान के टोक्यों में स्थित Tsukiji Fish Market मार्केट का है. यह मछली के लिए सबसे बड़ी मार्केट में से एक है. यहां मछली के अलावा सब्जियां, सॉस और अचार भी बड़े पैमाने पर बेचे जाते हैं.