✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

भारतीय हिमालय के जंगलों में छिपी 5 अनोखी वन्य प्रजातियां, जो दुनिया में कहीं और नहीं दिखतीं

कविता गाडरी   |  05 Feb 2026 08:51 AM (IST)
भारतीय हिमालय के जंगलों में छिपी 5 अनोखी वन्य प्रजातियां, जो दुनिया में कहीं और नहीं दिखतीं

भारतीय हिमालय वन्यजीव

1

स्नो लेपर्ड को पहाड़ों का भूत भी कहा जाता है. यह हिमालय का सबसे प्रसिद्ध शिकारी जानवर है. बर्फीले इलाको में रहने के लिए इसकी मोटी फर, बड़ें पंजे और लंबी पूंछ इसे खास बनाती है. स्नो लेपर्ड लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में पाए जाते हैं. ये अकेले रहने वाले जानवर होते हैं और बहुत कम दिखाई देते हैं.

2

वहीं हिमालयन मोनाल उत्तराखंड  का राज्य पक्षी हे और दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों गिना जाता है. इसके पंखों में हरे, नीले, तांबे और सुनहरे रंग की चमक होती है, जो पहाड़ी जंगलों में बहुत आकर्षक लगती है. यह पक्षी 2,400 से 4,500 मीटर की ऊंचाई पर ओक, देवदार और रोडोडेंड्रॉन के जंगलों में रहता है.

3

रेड पांडा न तो भालू होता है और न ही जायंट पांडा का करीबी रिश्तेदार होता है. यह एक छोटा, पेड़ों पर रहने वाला स्तनधारी जीव है, जो खासतौर पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ठंडे, बांस से भरे जंगलों में पाया जाता है. इसकी लाल भूरी फर और झबरीली पूंछ इसे अलग पहचान देती है. वहीं रेड पांडा शर्मीला और ज्यादातर रात में सक्रिय रहने वाला जानवर है.

4

इसके अलावा हिमालयन ताहर एक मजबूत पहाड़ी जानवर है, जो खड़ी और पथरीली ढलानों पर आसानी से चल सकता है. इसके शरीर पर घनी फर और खास तौर पर नर ताहर की मोटी अयाल इसकी पहचान होती है. यह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले घास के मैदानों और चट्टानी इलाकों में पाया जाता है. ताहर अक्सर झुंड में ही देखे जाते हैं.

5

हिमालयन मस्क डियर एक शांत और कम दिखाई देने वाला जानवर है. यह घने अल्पाइन जंगलों और झाड़ियों वाले इलाकों में रहता है. वहीं नर मस्क डियर में मौजूद मस्क ग्रंथि इसे खास बनाती है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से इत्र बनाने में होता आया है. दूसरे हिरणों से अलग इनमें सींग नहीं होते बल्कि नुकीले दांत होते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • भारतीय हिमालय के जंगलों में छिपी 5 अनोखी वन्य प्रजातियां, जो दुनिया में कहीं और नहीं दिखतीं
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.