जब Akshay Kumar से ब्रेकअप पर बोलीं थीं Shilpa Shetty, ‘ वह लड़कियों को मंदिर ले जाकर कसमें खाते हैं और फिर पलट जाते हैं’

अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों के साथ ही 90 के दौर में उनके कथित अफेयर्स के लिए भी याद रखा जाता है. ख़बरों की मानें तो अक्षय कुमार का एक समय एक्ट्रेस रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ भी अफेयर था. आज के इस आर्टिकल में हम आपको अक्षय और शिल्पा के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि दोनों के बीच कब नजदीकियां बढ़ीं और कैसे ब्रेकअप हुआ…
ख़बरों की मानें तो फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाडी’ की शूटिंग के दौरान दोनों मिले थे जिसके बाद इनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई थी.
अक्षय और शिल्पा के प्यार के किस्से उन दिनों खूब सुने और सुनाए जाते थे. कहते हैं कि शिल्पा की लाइफ में अक्षय पहले मर्द थे. हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था.
अक्षय से ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने उनकी पोल खोलते हुए कहा था कि अक्षय ने उन्हें धोखे में रखा था. शिल्पा ने यहां तक कहा था कि अक्षय दिलफेंक किस्म के थे और अपनी हर गर्लफ्रेंड के साथ इंगेजमेंट कर लेते थे ताकि उसका भरोसा जीत सकें.
शिल्पा ने तब यह भी कहा था कि अक्षय लड़कियों को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ले जाकर शादी की झूठी कसमें खाते थे और बाद में मुकर जाते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय के इसी फ्लर्टी नेचर के कारण शिल्पा ने अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया था. इसके कई सालों बाद उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी.