इस घटना के बाद खुल गई थी Amitabh Bachchan और Rekha के अफेयर की पोल, जानिए पूरा माजरा

रेखा, अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा एक समय सीरियस रिलेशन में थे. ख़बरों की मानें तो रेखा और अमिताभ का प्यार फिल्म ‘दो अनजाने’ से परवान चढ़ा था. आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे वाकये के बारे बताएंगे जिसके बाद पूरी दुनिया को पता चल गया था कि रेखा और अमिताभ के बीच अफेयर चल रहा है.
रेखा और अमिताभ के अफेयर का यह किस्सा फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ से जुड़ा हुआ है. साल 1978 में आई इस फिल्म में अमिताभ और रेखा मुख्य रोल में थे.
कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में की जा रही थी. फिल्म का पूरा क्रू, साथ में अमिताभ और रेखा भी वहां मौजूद थे.
इतने बड़े स्टार्स को देख लोगों की बड़ी भीड़ जुट गई. कहते हैं इसी भीड़ में से एक शख्स लगातार एक्ट्रेस रेखा के लिए आपत्तिजनक शब्द बोल रहा था.
इस शख्स को यूनिट के लोगों ने कई मर्तबा समझाया लेकिन वह बाज़ नहीं आया. खबरों की मानें तो इसके बाद जैसे ही इस शख्स ने रेखा के लिए गलत बातें कहीं, अमिताभ का पारा चढ़ गया.
बिग बी ने आव देखा ना ताव और इस शख्स की सरेआम जमकर धुनाई लगा दी. यह देख यूनिट के सभी लोगों समेत आस-पास मौजूद लोग भी सकते में आ गए. कहते हैं अमिताभ के उस शख्स को थप्पड़ जड़ते ही लोगों को साफ़ समझ आ गया था कि अमिताभ के दिल में रेखा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है.