रुबीना दिलैक से भारती सिंह तक, अपने पतियों से ज्यादा पैसे कमाती हैं टीवी की ये दमदार अभिनेत्रियां
आज की महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं. वह दिन गए, जब समाज पुरुषवादी हुआ करता था. अब की महिलाएं अपनी काबिलियत से अपने पतियों से ज्यादा पैसे कमा रही हैं और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं. टीवी इंडस्ट्री में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने पतियों से ज्यादा कामयाब हैं. यही नहीं, वह अपने पतियों से ज्यादा कमाती भी हैं. आइए देखें वो लिस्ट.
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वालीं एक्ट्रेस अनीता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के साथ शादी की थी. अनीता टीवी इंडस्ट्री की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं और एक एपिसोड के 50 हजार रुपये से भी ज्यादा की कमाई करती हैं. साथ ही कई ऐड्स भी शूट करती हैं.
‘ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ साल 2019 में शादी की थी. दीपिका अपने पति से ज्यादा मशहूर हैं और वह एक एपिसोड के 70 हजार रुपये चार्ज करती हैं.
‘भाबी जी घर पर हैं’ की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) भी महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने बिजनेसमैन सौरभ देवेंद्र के साथ शादी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शो के सौम्या 50 से 60 हजार रुपये चार्ज करती हैं.
‘लेडी बॉस’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति’ से प्रसिद्धि प्राप्त की है. उन्होंने 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ शादी की थी. दोनों साथ में ‘बिग बॉस 14’ में भी गए थे, जहां रुबीना को 5 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिले थे, जबकि उनके पति अभिनव को उनसे कम मिले थे. यही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के प्रति एपिसोड के लिए रुबीना 18 से 20 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं.
‘लाफ्टर क्वीन’ कही जाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने साल 2017 में स्क्रीन राइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी. यूं तो दोनों साथ में कई टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती अपने पति से ज्यादा सैलरी पाती हैं.
‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी टीवी इंडस्ट्री की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) से भी ज्यादा कमाती हैं.
टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी (Sanaya Irani) ने एक्टर मोहित सहगल (Mohit Sehgal) से शादी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनाया, मोहित से ज्यादा कमाती हैं. वह कथित तौर पर प्रति एपिसोड लगभग 85,000-95,000 रुपये चार्ज करती हैं.