Divyanka House Pics: मुंबई के इस आलीशान घर में रहती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, क्लासी इंटीरियर जीत लेगा आपका दिल

दिव्यांका त्रिपाठी के घर की तस्वीरें
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) छोटे पर्दे की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के लिए जाना जाता है.
दिव्यांका त्रिपाठी ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में उपलब्धि पाई है. वह एक एपिसोड का मोटा पैसा चार्ज करती हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं.
एक्ट्रेस ने साल 2016 में विवेक दहिया के साथ शादी की थी, जिनसे वह ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिली थीं. शादी के बाद वह एक लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थीं.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया मुंबई के मलाड में स्थित एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी का लग्जरी हाउस व्हाइट इंटीरियर के साथ एलिगेंट लगता है. लिविंग रूम को काउचेस, कुछ पेटिंग्स और आर्टिस्टिक चीजों के साथ सिंपल और क्लासी रखा गया है.
दिव्यांका त्रिपाठी के लिविंग रूम से जुड़ी एक सुंदर बालकनी है, जहां से मुंबई का एक प्यारा नजारा देखने को मिलता है. बालकनी को भी उन्होंने क्लासी रखा है.
एक्ट्रेस के किचन को मॉडर्न लुक दिया गया है. इसके अलावा उनका बेडरूम भी काफी स्पेसिस और एलिगेंट है. उन्होंने घर की दीवारों को क्रीम कलर में रखा है.
दिव्यांका त्रिपाठी को किताबों से प्यार है. ऐसे में उन्होंने अपने लिविंग रूम की एक दीवार को बुक शेल्फ में कन्वर्ट किया है, जो किताबों से भरा हुआ है. ये कहना गलत नहीं होगा कि, दिव्यांका का घर वाकई बहुत सुंदर है.