एक्ट्रेस बनने से पहले क्या था दीपिका कक्कड़ का प्रोफेशन? जानें कहां से की पढ़ाई

फेमस दीपिका कक्कड़ इतनी फेमस होने से पहले क्या करती थीं. जब वो टीवी में काम नहीं कर रही थीं, तब उनका प्रोफेशन क्या था, सब कुछ जानिए यहां
दीपिका कक्कड़ जिन्होंने अपने एक्टिंग टैलेंट और टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से खास पहचान बनाई. अब अपने पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर भी चर्चा में रहती है.
दीपिका कक्कड़ का जन्म 6 अगस्त 1985 को पुणे में हुआ था.
उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड के अंदर कंप्लीट की. इसके बाद दीपिका ने मुंबई हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया.
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में लगभग 3 साल तक काम किया.
उन्होंने 2010 में टीवी पर डेब्यू किया जब उन्होंने शो नीर भरे तेरे नैना देवी में लक्ष्मी का किरदार निभाया.
एक्टिंग के प्रति जुनून को फॉलो करते हुए दीपिका ने मुंबई में कई एक्टिंग वर्कशॉप और थिएटर ट्रेनिंग भी ली.
आज दीपिका एक सक्सेसफुल टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक पढ़ी लिखी पर्सनालिटी भी हैं.