In Pics: टीवी की इस ‘बहू’ ने मोनोकनी पहन पूल के किनारे दिए ऐसे पोज, तस्वीरें हो रहीं वायरल
छोटे पर्दे की ‘बहू’ सृष्टि रोडे (Srishty Rode) टिनसेल टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
एक बार फिर सृष्टि ने अपने स्टनिंग लुक्स से अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कई हॉट तस्वीरें शेयर की हैं.
तस्वीरों में सृष्टि को व्हाइट कलर की मोनोकनी में देखा जा सकता है, जिस पर नारियल के पेड़ का प्रिंट बना हुआ है.
सृष्टि ने अपने लुक को ओपन सॉफ्ट कर्ल हेयर और ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया है. वह अपने पूल लुक में ग्लैमर का भरपूर तड़का लगा रही थीं.
सृष्टि ने पूल के किनारे बैठकर कई सारे पोज दिए और उनकी अदाओं ने फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
सृष्टि ने छोटे पर्दे पर साल 2007 में 'कुछ इस तरह' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनका रोल छोटा जरूर था, लेकिन दर्शकों की नजरों में छाने के लिए ये किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं था.
बाद में 'बैरी पिया', 'ये इश्क हाय', 'छोटी बहू', 'पुनर विवाह' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल्स में नजर आईं. यही नहीं, वह 'बिग बॉस 12' का भी हिस्सा रह चुकी हैं.