48 की उम्र में क्यों कुंवारी हैं शिल्पा शिंदे? टीवी एक्टर संग टूट गई थी सगाई

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों विवादों से घिरी हुई हैं. कुछ साल पहले शिल्पा ने निर्माता संजय कोहली पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. हालांकि लंबे समय बाद उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वो केस झूठा था. इसके बाद वो लगातार विवादों में हैं. इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि अब तक वो कुंवारी क्यों हैं?
साल 2017 में शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं!' के निर्माता संजय कोहली पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. हालांकि करीब 9 साल बाद उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया कि ये केस झूठा है.
उन्होंने कहा कि उनके पास अपने पेमेंट और कॉन्ट्रेक्ट रिलेटेड इश्यूज थे, जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने ये रास्ता चुना क्योंकि कोई और ऑप्शन नहीं था.
इसके बाद अब उनके बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. जहां कई लोग उनके सच बोलने पर उनका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनकी निंदा कर रहे हैं.
इसी बीच आइए जानते हैं कि उन्होंने 48 साल में भी शादी क्यों नहीं की हैं? कुछ साल पहले शिल्पा शिंदे की मुलाकात टीवी एक्टर रोमित राज से हुई थीं. धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया.
करीब 2 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने के लिए 2009 में सगाई कर ली. फिर उनकी शादी होने वाली थी, हालांकि शिल्पा ने आखिरी समय में ये रिश्ता तोड़ दिया.
शिल्पा ने ये कदम तब उठाया, जब शादी के कार्ड छप चुके थे. उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था. शिल्पा ने भी इस मामले में बयान देते हुए कहा था कि वो बहुत यंग थी और शादी नहीं करना चाहती थीं.
बाद में रोमित के साथ भी उनके रिश्ते बिगड़ने लगे, इसीलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया. इसके बाद शिल्पा ने शादी ही नहीं की.