Shama Sikander Pics: 40 साल की शमा सिकंदर ने फिर गॉर्जियस लुक से ढाया कहर, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) अपनी बोल्डनेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं. उनकी तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती हैं.
‘बालवीर’ और ‘ये मेरी लाइफ है’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
इन दिनों शमा सिकंदर थाईलैंड में अपने पति जेम्स मिलिरॉन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं.
हाल ही में, शमा सिकंदर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है.
तस्वीरों में शमा सिकंदर को येलो कलर की वी नेकलाइन फुल स्लीव्स ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है. खुले बालों के साथ ये उनकी डार्क लिप शेड थी, जिसने उन्हें एक बोल्ड लुक दिया था.
इससे पहले, शमा सिकंदर ने समुद्र के किनारे अपने हॉट अवतार से सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने मोनोकिनी पहने ढेर सारे पोज दिए थे.
शमा सिकंदर ने इंटरनेट पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह समुद्र के किनारे हॉट मोनोकिनी पहने कभी पोज दे रही थीं तो कभी झूला झूल रही थीं.
40 साल की शमा सिकंदर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं. उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया था.