लहंगा-चोली पहन Avika Gor ने चलाया अपने हुस्न का जादू, ग्लैमरस तस्वीरें वायरल

अविका गौर
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सुर्खियों में आ जाती हैं.
हाल ही में, अविका गौर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने हुस्न से सभी को दीवाना बना दिया है.
तस्वीरों में अविका गौर को सिल्वर कलर की लहंगा-चोली में देखा जा सकता है. उन्होंने एंबेलिश लहंगे के साथ स्ट्रैपलेस चोली पहनी है.
स्ट्रेट हेयर और डायमंड इयररिंग्स के साथ उनके डेवी शीन मेकअप ने उनके लुक में ग्लैमर जोड़ दिया है. कोई शक नहीं है कि, वह बला की खूबसूरत लग रही हैं.
अविका गौर बीते दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने गई थीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें बॉडीकॉन ड्रेस में कहर ढा रही थीं.
इससे पहले, उन्होंने मालदीव से एक ही एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें वह पूल के किनारे स्ट्रैपलेस ड्रेस में गॉर्जियस अवतार से सभी को दीवाना बना रही थीं.
‘बालिका वधू’ से डेब्यू करने वाली अविका गौर ने एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ तेलुगु फिल्म ‘थैंक यू’ (Thank You) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है.
यही नहीं, अविका गौर दिग्गज निर्देशक महेश भट्ट की हॉरर फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.