✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

TV के ‘मिस्टर बजाज’ को लग गई थी शराब की लत, घर-करियर हो गया था बर्बाद, गलती का हुआ एहसास तो खुद को यूं बदला

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  27 Feb 2024 10:36 AM (IST)
TV के ‘मिस्टर बजाज’ को लग गई थी शराब की लत, घर-करियर हो गया था बर्बाद, गलती का हुआ एहसास तो खुद को यूं बदला

रोनित रॉय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. वे आज बॉलीवुड से लेकर टीवी और ओटीटी पर छाए हुए हैं.

1

रोनित रॉय ने बॉलीवुड में ‘जान तेरे नाम’ से डेब्यू किया था. 90 के दशक में वे बीटाउन के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए थे. हालांकि बॉलीवुड में कुछ फिल्मों के बाद जब रोनिंत को काम नहीं मिला तो उन्होंने छोटे पर्दे का रूख किया.

2

टीवी पर रोनित के नाम का डंका बजने लगा था. उन्होंने 200 के दशक में पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर विरानी और ‘फिर कसौटी जिंदगी की’ में ऋषभ बजाज के किरदार में खूब सुर्खी बटोरी और घर-घर फेमस हो गए. टीवी पर रोनित रॉय सबसे महंगे स्टार बन गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय एक्टर एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये फीस वसूलते थे.

3

लहरें रेट्रो से बातचीत में रोनित रॉय ने अपने बुरे दौर का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कईं फेमस शो करने के बाद उनका कोर्टरूम ड्रामा ‘अदालत’ भी काफी हिट रहा था. लेकिन इस दौरान वे शराब के आदी होने लगे थे.

4

शराब की लत के चलते उनका टीवी पर चल रहा अच्छा-खासा करियर बर्बाद होने लगा. रोनित ने खुलासा किया कि ये वो दौर था जब वे अपनी सफलता को समझ नहीं पा रहे थे और उन्हें लगने लगा था कि उनकी हीरो वाली इमेज हमेशा बरकरार रहेगी.

5

रोनित ने आगे कहा, “ शराब पीने के साथ ही इंसान के साथ कईं गलतियां भी जुड़ती जाती है. मैं कभी सेट पर लेट नहीं पहुंचा लेकिन शूट से चार घंटे पहले मैं शराब पीने लगता था और वक्त पर पहुंचने के बाद भी मेरे आसपास लोग नहीं होते थे.”

6

रोनित ने आगे खुलासा किया, “ शराब की लत की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई. उनका घर भी छिन गया और एक वक्त ऐसा भी आया जब वे घर का किराया भी नहीं दे पा रहे थे. उस दौरान उन्हें अपनी कार में रातें गुजारनी पड़ी थी. डिक्की में वे एक सूटकेस में अपने कपड़े रखा करते थे. फ्रेश होने और शूटिंग वे जाने के लिए वे जुहू के होटलों और पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे.”

7

रोनित ने बताया, “ उनका ये दौर 9 साल तक रहा और फाइनली उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. अब वे ओकेजनली ही वाइफ के साथ वाइन शेयर करते हैं.

8

फिहाल रोनित रॉय का करियर बहुत अच्छा चल रहा है. वे बॉलीवुड फिल्मों में तमाम तरह के किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं.

9

इनके अलावा ओटीटी पर भी एक्टर ने धाक जमा ली है. उन्हें वेब सीरीज होस्टेज में खूब तारीफ मिली थीं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेलीविजन
  • TV के ‘मिस्टर बजाज’ को लग गई थी शराब की लत, घर-करियर हो गया था बर्बाद, गलती का हुआ एहसास तो खुद को यूं बदला
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.