✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पत्नी शेफाली जरीवाला के मौत के बाद क्या दूसरी शादी करेंगे पाराग? कहा - 'मुझे वो समय…'

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  17 Feb 2026 12:00 PM (IST)
पत्नी शेफाली जरीवाला के मौत के बाद क्या दूसरी शादी करेंगे पाराग? कहा - 'मुझे वो समय…'

शेफाली जरीवाला के जाने के बाद से ही लोगों के मन में एक सवाल बार-बार उठ रहा था की क्या पराग त्यागी कभी दूसरी शादी करेंगे. हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे यही सवाल पूछा गया तो पराग ने जिस तरह इस मुद्दे पर अपनी सोच रखी उससे ये साफ कर दिया कि उनके लिए रिश्ता सिर्फ साथ निभाने भर का नाम नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा गहरा एहसास है.

1

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे रहे हैं जिनके जाने का दर्द आज भी लोगों के दिल में ताजा है. उन्हीं में से एक नाम है ‘शेफाली जरीवाला’. 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में उनका अचानक दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए बड़ा झटका था.

2

फैन्स तो जैसे यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि इतनी जिंदादिल और मुस्कुराती हुई शेफाली अब हमारे बीच नहीं है.

3

शेफाली के जाने के बाद सबसे ज्यादा अगर कोई टूटा तो वो थे उनके पति पराग त्यागी. दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिनी जाती थी. आज भी पराग अपनी पत्नी की यादों के सहारे जिंदगी जी रहे हैं. उन्होंने कहीं ना कहीं शेफाली को अपनी जिंदगी से जाने ही नहीं दिया है.

4

हाल ही में पराग पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे जहां उन्होंने शेफाली को लेकर खुलकर बातें की है. बातचीत के दौरान पारस ने उनसे सीधा सवाल पूछ लिया कि क्या वो दूसरी शादी के बारे में सोच रहे हैं.

5

पारस ने आगे कहा कि जिंदगी में साथ निभाने के लिए कोई तो चाहिए. आगे चलकर बुढ़ापा आएगा फिजिकली भी किसी का साथ होना जरूरी होता है. कोई तो होना चाहिए खाना खिलाने वाला, पैर दबाने वाला.

6

इसपर पराग ने कहा कि 'उससे पहले ही निकल जाऊंगा मैं.' पारस ने उन्हें टोका कि ऐसी बातें नहीं करते लेकिन पराग ने साफ कहा कि उन्हें वो वक्त चाहिए ही नहीं जब वो व्हीलचेयर पर हों और खुद को संभाल ना पाएं.

7

उन्होंने कहा कि वो खुद को अकेला नहीं मानते है. उनके मुताबिक शेफाली सिर्फ फिजिकल फॉर्म में साथ नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी आज भी उनके साथ है.

8

ये बात सुनकर पारस भी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने मजाक में कहा कि शेफाली के जाने के बाद आप और ज्यादा रोमांटिक हो गए हो. इस पर पराग ने बेहद खूबसूरत जवाब दिया था. उन्होंने कहा, 'पहले मैं आकार से प्यार करता था अब निराकार से प्यार करता हूं.'

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेलीविजन
  • पत्नी शेफाली जरीवाला के मौत के बाद क्या दूसरी शादी करेंगे पाराग? कहा - 'मुझे वो समय…'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.