टीवी की इस 'नागिन' को पति से दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, रोमांटिक फोटो शेयर कर बयां की तड़प

टीवी की ये अदाकारा किसी वजह से इन दिनों अपने पति से दूर हैं. ऐसे में इस अभिनेत्री को अपने लाइफ पार्टनर की याद सता रही है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपनी तड़प बयां की है.
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय हैं. मौनी अक्सर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं लेकिन इन दिनों वे सूरज नंबियार से दूर हैं.एक्ट्रेस ने पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया है.
दरअसल मौनी और उनके पति सूरज काम की वजह से अलग-अलग देशों में रह रहे हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस को पति से दूरी सही नहीं जा रही है.
मौनी ने सोशल मीडिया पर अपने पति सूरज को मिस करते हुए कई रोमांटिक फोटो शेयर की हैं.
मौनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वे अपने पति संग खूब मस्ती करते हुए और रोमांटिक होते हुए नजर आ रही हैं.
इस तस्वीर में मौनी अपने पति संग बैठे हुए सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है.
इस तस्वीर में मौनी पति सूरज संग रोमांटिक होती दिख रही हैं. एक्ट्रेस अपने पति पर प्यार लुटाते हुए उन्हें किस कर रही हैं.
मौनी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जब हमें अलग-अलग देशों में काम करना होता है तो मुझे अपने पति की याद आती है और मुझे हमारी ये तस्वीरें बहुत पसंद आती हैं. मिस यू नंबी.”