खूबसूरत दिखने के लिए जैस्मिन भसीन अपनाती हैं ये घरेलू नुस्खा, एक्ट्रेस का ये फेस पैक देता है इंस्टेंट ग्लो!

जैस्मिन भसीन अपनी एक्टिंग और बबली नेचर के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. ये हसीना अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं.
जैस्मिन भसीन को देख उनके फैंस को यही लगता है कि वो महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है वो बहुत ही इफेक्टिव DIY हैक का यूज करती हैं.
जैस्मिन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने इस सिंपल और इफेक्टिव DIY फेस पैक के बारे में बताया था, जिसे आप घर पर मौजूद तीन चीजों से बना सकते हैं.
जैस्मिन का ये DIY फेस पैक स्किन टोन इवन करने, पिगमेंटेशन घटाने और तुरंत ग्लो लाने में हेल्प करता है. इसे बनाने के लिए इन तीन चीजों का इस्तेमाल करना होता है.
2 से 3 चम्मच बीटरूट का जूस, 1 चम्मच चावल का आटा (राइस फ्लोर) और 1 चम्मच दही इन तीनों चीजों को मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
अब इस DIY फेस पैक को कैसे लगाए ये जानना बेहद जरूरी है, इसे अप्लाई करने का तरीका बहुत ही ज्यादा आसान है. पेस्ट को सबसे पहले कटोरी में निकाल लें.
उसके बाद उसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें. अब इसको 10 से 20 मिनट तक सूखने दें. वेट स्पॉन्ज या हल्के गुनगुने पानी से समय पूरा होने के बाद पैक को हटा दें.
जैस्मिन के इस DIY फेस पैक को लगाने के बाद आपको तुरंत फर्क नजर आएगा. आपकी स्किन का टेक्सचर इससे और स्मूद हो जाएगा.