Hina Khan-Rocky Jaiswal Net worth: पति रॉकी जायसवाल से कितनी अमीर हैं हिना खान? दोनों की नेटवर्थ में है जमीन-आसमान का फर्क

हिना खान इंडस्ट्री में छाई रहती हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों की कमाई की है. हिना ने रॉकी से शादी कर ली है और अभी भी वो कमाई के मामले में रॉकी से ऊपर हैं.
हिना खान सिंपल कश्मीरी मुस्लिम परिवार में पली बड़ी हैं. हिना ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इंडियन टेलीविजन की सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक बनेगी.
हिना खान का लाइफस्टाइल भी उनके सफलता को रिफ्लेक्ट करती है उनका मुंबई के वर्ली में एक लैविश घर है. जिसकी कीमत करोड़ों में है, इसके अलावा उनके पास ऑडी q7 ऑडी a4 इनोवा क्रिस्टा जैसी महंगी कार भी है. वो अक्सर अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है.
हिना खान का कमाई का मेन सोर्स उनका एक्टिंग करियर है. वो टीवी एपिसोड के लिए 1.5 से 2 लाख तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट , सोशल मीडिया प्रमोशंस , और रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी से भी अच्छा खासा काम आती है . रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मंथली इनकम करीब 35 लाख के आसपास है.
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान की टोटल नेटवर्थ 52 करोड़ है. वहीं उनके पति रॉकी जयसवाल की नेटवर्थ भी 6-7 करोड़ के बीच है.
2024 में हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए बताएं कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. अपने फैंस से दुआओं की गुजारिश की. इस मुश्किल समय में रॉकी उनके साथ खड़े रहे.
हिना खान ने 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रॉकी जयसवाल से शादी की. रॉकी उनके करियर और पर्सनल लाइफ के मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं. दोनों का रिश्ता प्यार और भरोसे पर बना है, जो उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और इंटरव्यूज़ में साफ नजर आता है.
हिना और रॉकी अक्सर अपने रिश्ते की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं. चाहे वो वेकेशन ट्रिप्स हों या फिर छोटे-छोटे स्पेशल मोमेंट्स.