मालदीव में पति विवेक की आंखों में खोई दिखीं Divyanka Tripathi, देखिए मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की रोमांटिक फोटोज

दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया
टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने हाल ही में मालदीव में अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई.
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में उन्हें एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए देखा जा सकता है.
ब्लैक शर्ट और ब्राउन पैंट में विवेक दहिया डैपर लग रहे थे, वहीं ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस में दिव्यांका अपना ग्लैमर बिखेर रही थीं. सुंदर लाइटिंग से बने हार्ट शेप में दोनों ने कई रोमांटिक पोज दिए.
इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने पति के लिए नोट लिखते हुए कहा, “6 साल पहले प्यार करने का मौका देने के लिए, हमारे भाग्य में विश्वास रखने के लिए, प्यार में डूबने के लिए मैं केवल हमें धन्यवाद दे सकती हूं. हैप्पी एनिवर्सरी विव.”
वहीं, विवेक ने भी अपनी लेडीलव के लिए नोट लिखा, “6 साल बीत चुके हैं, हमें कभी पता ही नहीं चला. यह आपका जादू और आपके लिए मेरा प्यार है, जो हमें इस साहसिक कार्य में बचाए रखता है. मैं दुनिया में किसी भी चीज़ के लिए इसका व्यापार नहीं करूंगा. यह एक वादा है.”
दिव्यांका और विवेक का आपसी प्यार और केमिस्ट्री ही है, जो लोगों को प्रेरित करती है. यही वजह है कि, वे टेली टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी और पहली नजर में ही एक्ट्रेस विवेक को दिल दे बैठी थीं.
कुछ समय तक एक-दूसरे को अच्छे से समझने के बाद इस प्यारे कपल ने 8 जुलाई 2016 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी.