In Pics: दिशा परमार ने ब्लू मिडी ड्रेस में खुद को बुलाया Cute तो नकुल मेहता ने किया ये मजेदार कमेंट...
दिशा परमार (Disha Parmar) टीवी इंडस्ट्री की सबसे काबिल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो कई डेली सोप में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं.
दिशा परमार एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी हैं, जो तस्वीरों और रील्स के जरिए अपने चाहने वालों को खुश कर देती हैं.
हाल ही में, दिशा परमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
फोटोज में दिशा परमार ब्लू कलर के मिडी ड्रेस में नजर आ रही हैं. कम मेकअप और खुले बाल उन पर जच रहे हैं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिशा परमार ने कैप्शन में लिखा है, “Cute-ish.” उनके इस पोस्ट पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के को-स्टार नकुल मेहता ने कमेंट किया, “Quite- ish.”
वहीं, नकुल मेहता के अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
दिशा परमार को इससे पहले रेड कलर की ड्रेस में देखा गया था. वह इस लुक में गॉर्जियस लग रही थीं.
दिशा परमार ने पीच कलर के बैग और कम हील वाली सैंडल्स से अपने लुक को पूरा किया था.