Devoleena Bhattacharjee ने मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, पति संग शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी की पहली सालगिरह
वहीं आज 14 दिसंबर को देवोलीना शहनवाज संग अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ अपनी कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों की पहली मुलाकात वाली तस्वीर भी शामिल है.
इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देवोलिना ने बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा है. वह लिखती हैं कि 'हैप्पी 1 पतिदेव. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. 7 जन्म तक तो तू गया...'
इसके अलावा देवोलीना ने सेलिब्रेशन की भी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं, जहां वह यूलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं.
वहीं एक तस्वीर में कपल अपनी पूरी फैमिली के साथ केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं.
वहीं इस सेलिब्रेशन में कपल की फैमिली भी शामिल था, जहां सभी लोगों ने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया.
बता दें कि मुश्लिम लड़के से शादी करने की वजह से एक्ट्रेस को लव जिहाज को लेकर खूब ट्रोल किया जा चुका है.